गिरिराज सिंह के ट्वीट के बाद अमित शाह ने लगाई उनकी क्लास
अपने उलूल जुलूल बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले और लोकसभा तो 2019 में बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव जीतने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया जिसकी वजह से उन्हें काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। विपक्ष ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं ने भी गिरिराज सिंह के इस ट्वीट के बाद उनको जमकर लताड़ लगाई। वहीं पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और वर्तमान समय में गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन पर बात कर गिरीराज सिंह की जमकर क्लास लगाई और उन्हें भविष्य में इस तरह के ट्वीट ना करने की सलाह दी। बिहार की सरकार में मंत्री एवं भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी गिरिराज सिंह को आड़े हाथों लिया।
गिरिराज सिंह ने किया था यह ट्वीट
दरअसल बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर नीतीश कुमार के इफ्तार वाली फोटो डालते हुए लिखा था कि कितना अच्छा होता कि इसी तरह की फोटो नवरात्रि और दुर्गा पूजा के समय आती। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि हम अपने धर्म और कर्म का दिखावा करने में इतना पीछे क्यों जाते हैं। गिरिराज सिंह के इस ट्वीट के बाद बीजेपी के बिहार में वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि चाहे रामनवमी हो या नवरात्रि होली मिलन समारोह हो या कोई अन्य हिंदू त्यौहार नीतीश कुमार सभी त्योहारों में खुशी खुशी जाते हैं और अपनी सहभागिता प्रकट करते हैं। गिरिराज सिंह के इस ट्वीट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनसे बात की।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की सुर्खियों में बने रहने के लिए गिरिराज सिंह इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। गिरिराज सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव बेगूसराय से लड़ा था। जहां पर उनका सामना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से प्रत्याशी कन्हैया कुमार से था। यह बिहार का सबसे ज्यादा हाईप्रोफाइल मुकाबला था। जहां पर गिर्राज सिंह ने लगभग साढे 4 लाख वोटों से जीत दर्ज की।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



