बीजेपी अध्यक्ष की भूमिका में रहे अमित शाह अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में नज़र आएंगे
30 मई गुरुवार को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। इसके साथ ही उनके मंत्रिमंडल को भी शपथ ग्रहण करवाया गया। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कुल 57 मंत्री शामिल हुए। इनमें से 24 मंत्री केंद्रीय कैबिनेट में रहेंगे। जबकि अन्य बचे हुए मंत्री राज्य मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में इस बार 6 महिलाओं को भी जगह मिली। जिनमें से तीन को केंद्रीय कैबिनेट में जबकि 3 महिलाओं को केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई। मंत्रिमंडल में इस बार जो सबसे बड़ा परिवर्तन हुआ है वह है बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का मंत्रिमंडल में शामिल होना। इसके पहले अमित शाह 2014 से लगातार चुनावी मूड में थे और उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष के रूप में काफी सफलता हासिल की।
वित्त मंत्री बन सकते हैं अमित शाह
मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अमित शाह को वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। शपथ ग्रहण के दिन पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वास्थ्य कारणों से अपने मंत्रिमंडल में शामिल न करने का अनुरोध किया था। कई राज्यों में भाजपा को शासन सत्ता तक पहुंचाने वाले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इस बार उनकी मेहनत का परिणाम मिला है और उनको केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई। 2014 से राष्ट्रीय राजनीति में आए अमित शाह ने राज्यों और देश में भाजपा राजनीति की दशा और दिशा दोनों बदल दी। उन्होंने भाजपा को लगातार अपने संगठनात्मक नेतृत्व के कारण कई राज्यों में सत्ता तक पहुंचाया।
अमित शाह के अध्यक्ष बनने से पहले भाजपा को अगड़ी जातियों की पार्टी के रूप में देखा जाता था। मगर जब से अमित शाह बीजेपी के अध्यक्ष बने थे तब से उन्होंने अनेक छोटी-छोटी जातियों का गठबंधन किया और सब को एक साथ लेकर चलने लगे। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का भरपूर प्रदर्शन किया। जिसके कारण भाजपा को इन दोनों चुनावों में बहुमत मिला।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



