विश्व कप के पहले मैच में ही प्लेइंग इलेवन को लेकर फंसा भारतीय टीम का पेंच
विश्व कप की दौड़ अब शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथहैंपटन में खेलेगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें दोनों मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पहले मुकाबले में उसे इंग्लैंड के हाथों 104 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को खराब प्रदर्शन से जूझ रहे पाकिस्तान के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा। अब अफ्रीका अपना तीसरा मुकाबला भारत की टीम के खिलाफ 5 जून को खेले गए मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर एक पेंच फस गया है।
भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे पहला मैच या नहीं
दरअसल भारतीय टीम को अभी इस बात से असमंजस है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ होने वाले 5 जून को अपने पहले मैच में भारत भुवनेश्वर कुमार के साथ मैच खेलने उतरेगा या नहीं। साउथहैंपटन की पिच पर अब तक बाउंसर गेंदों का जलवा रहा है और 5 जून को पिच पर बादल के छाए रहने की संभावना है। ऐसे में हो सकता है कि कप्तान विराट कोहली अपने तेज गेंदबाजों के साथ उतरे। हार्दिक पांड्या का खेलना माना जा रहा है क्योंकि वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर होने के साथ साथ गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना योगदान दे सकते हैं।
यदि भारतीय टीम भुवनेश्वर कुमार के साथ पहला मैच खेलने उतरती है तो उसे केदार जाधव और रविंद्र जडेजा में से एक का चुनाव करना पड़ेगा। वार्म अप मैचों के दौरान रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वही केदार जाधव अभी चोट से जूझते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। चौथे नंबर के लिए केएल राहुल सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं। अभ्यास मैच में उन्होंने शतक बनाकर अपनी दावेदारी चौथे नंबर के लिए साबित कर दी है। भारत अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीतकर विश्व कप का आगाज करना चाहेगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



