Breaking News Crime News 

देश के कई हिस्सों में आज भी हुआ उग्र प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में आज भी छात्रों के द्वारा उग्र प्रदर्शन हुआ। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों प्रदर्शन रुकने का नाम नही ले रहा।  आज मऊ में उग्र प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। प्रदर्शन के दौरान कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। भयावह और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के समर्थन में देश के चेन्नई, तमिलनाडु, मद्रास, कानपुर और लखनऊ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र समर्थन में आए। वहीं देशभर में हिंसा और प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर में हो रही हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि एनआरसी और नागरिकता संशोधन बिल से किसी को भी नुकसान नहीं होगा।

जरूर पढ़ें – दिल्ली में पुलिस कर्मियों का प्रदर्शन

इस मसले पर अब पश्चिम बंगाल में भी विरोध शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ की और 25 बसों में आग लगा दी। वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसक गथिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों और राजमार्गो पर धरना दिया, जिससे ट्रेन सेवाएं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडंगा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारी स्टेशन मास्टर के केबिन में घुस गए। टिकट काउंटर पर लूटपाट की, उसके बाद आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर भी जलाए और कुछ वाहनों को भी क्षति पहुंचाई। हावड़ा जिले में, गुस्साए प्रदर्शनकारी साउथ ईस्टर्न रेलवे के तहत उलुबेरिया स्टेशन में घुस गए और कई ट्रेन में तोड़फोड़ की। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंके गए पत्थरों से एक ड्राइवर भी घायल हो गया। भीड़ ने ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया। हमले में हावड़ा-कोरोमोंडल एक्सप्रेस और हावड़ा-दीघा कंडारी एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त हो गईं।

 

 

Related posts

Leave a Comment