बहू ऐश्वर्या ने सास पर लगाए ये संगीन आरोपBreaking News News 

फिर सड़क पर आया लालू के परिवार का हाई वोल्टेज ड्रामा, बहु ऐश्वर्या ने सास पर लगाए ये संगीन आरोप

हम घरों में आप सभी ने आप से अनबन होते देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे घर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि राजनीतिक जगत का सबसे चर्चित परिवार रहा है। हम बात कर रहे हैं लालू प्रसाद यादव की जो कि बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं लेकिन आजकल लालू के परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है, बिल्कुल ऐसे ही जैसे कि एक किसी सीरियल में देखने को मिलता है। इस बात में कोई दो राय नहीं है जब से लालू प्रसाद यादव के घर बहू आई है तब से ही कलह मचा हुआ है आज हम इसलिए इस बात की चर्चा कर रहे हैं क्योंकि एक बार फिर से लालू का परिवार आपसी कलह से जूझ रहा है।

बात रविवार के शाम की है जब पटना में राबड़ी आवास पर ही उनके बहु का हाईवोल्‍टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां एक तरफ बहू ऐश्‍वर्या दहाड़े मारकर रोती नजर आई तो वहीं दूसरी ओर उनके पिता चंद्रिका राय समर्थकों संग राबड़ी आवास पर बेटी की मदद को पहुंचे। आप सभी जानते हैं कि जब से ऐश्वर्या और तेजप्रताप शादी के बंधन में बंधे हैं तब से उनके रिश्ते में अनबन चल रही थी। जिसके बाद या अनबन परिवार के अन्य सदस्यों से भी हो गई कभी ऐश्वर्या ने अपने पति पर इल्जाम लगाया तो कभी अपनी ननद पर।

लेकिन इस बार तो हद ही हो गई क्योंकि इस बार बहू का आरोप है कि सास राबड़ी देवी ने उन्‍हें एक बार फिर घर से बाहर निकाल दिया। उनके साथ लगातार बदसलूकी होती रही है । इतना ही नहीं इस मामले में राबड़ी देवी समेत पति तेज प्रताप यादव और मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

क्या है पुरा मामला

दरअसल आपको जानकर हैरानी होगी कि आज से करीब ढाई महीने पहले भी कुछ ऐसा ही ड्रामा रचा गया था। ऐश्‍वर्या ने खुद के साथ हो रही बदसलूकी की खबर पिता को दी तो चंद्रिका राय अपने समर्थकों के साथ लालू आवास के बाहर पहुंच गए । दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे पर संगीन आरोप लगाए गए थे लेकिन इसके बाद स्थिति कुछ सुधार गयी थी पर इस बार तो हद्द ही हो गयी क्योंकि बहू ऐश्‍वर्या ने पति, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज करवाया है। मामला पटना के महिला थाने में दर्ज किया गया है। ऐसे में, पटना के राबड़ी आवास में एक बार फिर से लालू परिवार की कलह घर से निकलकर रोड पर पहुंच गई।

जामिया में हुई हिंसा को लेकर छात्रा ने बताई आपबीती, सुनकर सिहर जाएंगे आप

इस बार ऐश्वर्या का कहना है कि उनकी सास राबड़ी ने उन्‍हें घर से निकाला और गेट पर ताला लटका दिया। ऐश्वर्या ने रोते हुए अपनी मां पूर्णिमा को फोन किया था। जिसके बाद उनकी मां, पिता चंद्रिका राय समर्थकों संग लालू आवास पहुंच गए। उन्‍होने लालू परिवार के विरोध में नारेबाजी भी की गई। ऐश्वर्या ने बताया कि उनकी सास राबड़ी देवी ने उनके बाल नोचे । इस दौरान उनका सहयोग राबड़ी देवी की गार्ड ने भी किया। बेटी के साथ हुई इस करतूत से पिता चंद्रिका राय बेहद नाराज हैं।

लालू के परिवार को दी धमकी

ऐश्वर्या के पिता अपनी बेटी पर हो रहे जुल्मो को देखकर क्रोधित हो गए और उन्होंने कहा कि इस हरकत के बाद राबड़ी देवी को इसका अंजाम भुगतना होगा। इतना ही नहीं वो देर रात तक राबड़ी आवास के बाहर जंमे रहे, घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो सचिवालय थानेदार और महिला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद राबड़ी, तेजप्रताप और मीसा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। जब इस मामले को लेकर लालू के दूसरे बेटे तेजस्‍वी प्रताप से पूछा गया तो उनका कहना है कि ये घरेलु मामला है जिसे राजनीति का रंग दिया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment