जानें किन परिस्थितियों में किया जाता है फ्लैग मार्च, कहाँ से आया है ये शब्द
इन दिनों जब से देश में कुछ नए नए प्रस्ताव तथा बिल आदि पास हुए हैं तब से हर तरह माहौल कुछ बिगड़ा हुआ सा है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं बहुचर्चित NRC और CAA बिल की जिसे पास हिने के बाद से देश के अलग अलग हिस्सों मिएँ इसके विरोध प्रदर्शन हुए या हिंसा हुई। खैर इन हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्यों सरकारों ने सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर रखी है ताकि और भी ऐसी घटना ना होने पाए। आपको बता दें कि जिन जिन स्थानों पर धारा 144 लगाए जाने के बाद भी शांति भंग होने की आशंका है, वहां पर भरी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
क्या होता है फ्लैग मार्च
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की जब भी कभी किसी शहर में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की संभावनाहोती है या फिर किसी आपात स्थिति या किसी घटना के बाद हालात को काबू करने के लिए फ्लैग मार्च किया जाता है. फ्लैग मार्च के दौरान क्या क्या होता है कब और किन परिस्थितियों में इसका आदेश दिया जाता है हम आपको बताते हैं।

सबसे पहले तो अप ये समझिये कि फ्लैग मार्च एक आपातकालीन प्रशासनिक कार्यक्रम होता है, यह उस परिस्थिति में जरूरी होता है, जब किसी राज्य या फिर शहर आदि के किसी इलाके में कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर हो जाती है और उसकी वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगता है या फिर इस तरहकी आशंका बनती है। फ्लैग मार्च उस दौरान बेहद ही अनिवार्य हो जाता है जब किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति को काबू करने की आवश्यकता होती है जिसे स्थानीय पुलिस नहीं संभल सकती है।
पुल के नीचे फंसा एयर प्लेन, देखकर लोगों में मच गई अफरा तफरी
यह मार्च शहर, गाँव कहीं पर भी किया जा सकता है ताकि स्थिति को तनावमुक्त बनाये रखा जाये और किसी भी तरह की अराजक घटना को होने ना दे। आपको बताते चलें कि जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पीएसी, सेना या फिर अर्धसैनिक बल के जवान, उक्त अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च करते हैं।
कहां से आया यह शब्द
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और यह हमारे देश का प्रतिनिधित्व भी करता है, हमारे राष्ट्रिय ध्वज तिरंगे के सभी तीनों रंगों का अलग अलग महत्व भी है, जो देशवासियों को सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देता है। यह भी एक वजह है कि देश के किसी भी हिस्से में किसी भी प्रकार की नाजुक या तनावपूर्ण स्थिति के दौरान जनसाधारण को पुनः जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किया जाता है। तिरंगे के मद्धम से ही लोगों में देशभक्ति जगाई जाती है और वहीं से “फ्लैग” शब्द को भी लिया गया है।

