बैडमिंटनEntertainment Featured Article Trending 

 जानिए बैडमिंटन के लिए क्यों घंटों पसीना बहा रही हैं परिणीति चोपड़ा

बैडमिंटन खेलना हर किसी को पसंद है और आमतौर पर यह लोगों के बीच काफी प्रचलित भी है। लोग अक्सर समय निकालकर पब्लिक पार्क में बैडमिंटन खेलते हुए आपको जरूर नजर आ जाएंगे लेकिन इन दिनों बॉलीवुड की परिणीति चोपड़ा को बैडमिंटन का बुखार चढ़ा है तो चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा आखिर बैडमिंटन खेलने के लिए घंटों क्यों पसीना बहा रही हैं…..
साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए कर रही हैं तैयारी –
परिणीति चोपड़ा अपनी अगली आने वाली फिल्म की तैयारी में लगी हुईं हैं जो साइना नेहवाल की बायोपिक है। जी हां साइना नेहवाल की बायोपिक में साइना नेहवाल की भूमिका परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं, लेकिन यह बहुत कठिन काम है क्योंकि परिणीति चोपड़ा को साइना नेहवाल की हर एक खूबी को बारीकी से समझना होगा। सबसे खास बात यह है कि साइना नेहवाल के खेल बैडमिंटन के लिए भी परिणीति चोपड़ा को घंटे मेहनत करने की जरूरत है।
 इन दिनों साइना नेहवाल घंटों बैडमिंटन की प्रैक्टिस करते हुए अपना समय बिता रहीं हैं क्योंकि अगर साइना नेहवाल की कॉपी करने में परिणिति चोपड़ा थोड़ा भी चूक करती हैं तो यह उनकी फिल्म की बहुत बड़ी कमजोरी के रूप में साबित होगी। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू देने के दौरान कहा था कि “मैं विजुअल लर्नर हूं मैंने अपनी पूरी ट्रेनिंग टीम अमोल गुप्ता सर और हर किसी से सबसे महत्वपूर्ण यह सलाह पाई कि मुझे साइना के मैच जरूर देखने चाहिए। मैंने ज्यादा बैडमिंटन मैच नहीं देखे हैं और मैं वास्तव में वैसे ही खेलना चाहती हूं जैसे साइना खेलती हैं।
गौरतलब है कि साइना नेहवाल कोर्ट पर अपने हाथों से रैकेट को जादुई तरीके से चलाती हैं और उनके नाम कई उपलब्धियां भी दर्ज हैं यही वजह है कि इनके ऊपर बायोपिक बन रही है फिलहाल t-series के भूषण कुमार और दिव्या खोसला के द्वारा निर्मित हो रही साइना नेहवाल की बायोपिक अगले साल रिलीज़ हो सकती है ।

Related posts

Leave a Comment