पुदीने के पानी का करें सेवन, सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानियें कैसेFeatured Article health Knowledge 

पुदीना का पानी का करें सेवन, सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानियें कैसे

बहुत सी चीजे ऐसी होती है जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है। तो हम बात करने जा रहे है पुदीना की जो सेहत के लिए और गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। जिसकी मांग बहुत बढ़ जाती है। वहीं, पुदीना को सिर्फ खाना बनाने में ही नहीं किया जाता बल्कि पुदीने से बना पानी भी बहुत स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है।

खास बात

हालांकि, गर्मी के मौसम में पुदीने के पानी का नियमित सेवन शरीर के तापमान को बनाए रखता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। पुदीने का पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और इसके नियमित सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जिससे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। पुदीने का पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

पुदीने का पानी बनाने के लिए सामग्री

पुदीना – 1-2 गुच्छे

अदरक – 1/2 इंच का टुकड़ा

अमचूर पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

हरी मिर्च – 1

इमली का गूदा – 1 बड़ा चम्मच

अनार का पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

जीरा – 1/4 छोटा चम्मच

काली मिर्च पाउडर – 1-2 चुटकी

भुना जीरा पाउडर – 1 चुटकी

लाल मिर्च पाउडर – 1 चुटकी

चीनी – 1 बड़ा चम्मच

नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

काला नमक – 1 चुटकी

सादा नमक – स्वादानुसार

ये है बनाने की विधि

गर्मियों में पुदीने के पानी को स्वाद और पोषण से भरपूर बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को पानी में धोकर साफ कर लें। इसके बाद पुदीने के पत्तों को तोड़कर अलग कर लें। आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब एक मिक्सर जार में पुदीने के पत्ते, अदरक का टुकड़ा, इमली का गूदा और हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को पीस लें। अच्छी तरह पीसने के बाद इस मिश्रण को छलनी से छान लें।

फ्रिज में रखे ठंडा होने के लिए

फिर इसके बाद अब इस छने हुए मिश्रण में 2 गिलास ठंडा पानी डालें और चम्मच की सहायता से घोल लें। इसके बाद इसमें अमचूर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक, जीरा, स्वादानुसार सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अगर आप पुदीने के पानी में मसाला डालना चाहते हैं तो इसमें एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। अंत में पुदीने के पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और पुदीने के पानी को आधे घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर पुदीने का पानी सर्विंग ग्लास में डालें और ऊपर से 1-2 बर्फ के क्यूब डालकर सर्व करें। जो पीने में बहुत मजा देगा।

Related posts

Leave a Comment