जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री जल्द ही व्हाट्सएप नंबर के जरिए खाना ऑर्डर कर सकेंगे। जहां उनको साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेInteresting Knowledge News Travel 

ट्रेनों में अब व्हाट्सएप के जरिये खाना कर सकेंगे आर्डर, जानियें कैसे

जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री जल्द ही व्हाट्सएप नंबर के जरिए खाना ऑर्डर कर सकेंगे। जहां उनको साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सिस्टम ई-केटरिंग पर खाना बुक करने से जुड़े उनके सवालों का जवाब देगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन व्हाट्सएप नंबर 8750001323 के जरिए कुछ रूटों पर एडवांस में खाना उपलब्ध करा रहा है। जहां रेलवे ने कहा कि ई-कैटरिंग सेवाओं के लिए व्हाट्सएप कुछ ट्रेनों के लिए होगा। यात्रियों के फीडबैक और सुझावों के आधार पर कंपनी इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू करेगी।

पहला चरण अभी हुआ लागू

हालांकि, रेलवे ने कहा कि आईआरसीटीसी ने विशेष रूप से विकसित वेबसाइट और अपने ई-केटरिंग ऐप ‘फूड ऑन ट्रैक’ के जरिए ई-कैटरिंग सेवाएं शुरू की हैं। व्हाट्सएप के जरिए ई-कैटरिंग सेवाएं दो चरणों में शुरू की जा रही हैं। पहला चरण लागू किया जा चुका है। इसके तहत ई-टिकट बुक करने वाले लोगों को व्हाट्सएप नंबर के साथ एक संदेश भेजा जा रहा है जिसमें ई-कैटरिंग सेवाओं का विकल्प चुनने के लिए एक ‘वेब लिंक’ उपलब्ध कराया जाता है।

खास बात

दरअसल, इसके बाद वे रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्टोरेंट से खाना बुक कराते हैं। इसलिए उन्हें अपने मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है और वे इसे सीधे आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। अगले स्टेप में व्हाट्सएप पर खाने की जानकारी दी जाती है।

इतने पैकेट खाने की करे जा रहे वितरित

इसके तहत व्हाट्सऐप नंबर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित यात्रियों को दोतरफा संचार मंच प्रदान करता है। जहां ई-केटरिंग सेवाओं से संबंधित सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जाता है। वर्तमान में, आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप की ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से यात्रियों को लगभग 50,000 खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। जिसका लाभ तमाम यात्री उठा रहे है।

Related posts

Leave a Comment