इंग्लैंड बनाम भारत WC 2019Cricket Trending World Cup 2019 

इंग्लैंड बनाम भारत WC 2019 : मेजबान इंग्लैंड ने रोका अपराजित भारत का विजय रथ

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में अपराजित भारतीय क्रिकेट टीम का विजय रथ मेजबान इंग्लैंड ने रोक दिया| मैच नंबर 38 में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 337 रन बनाए जवाब में भारतीय टीम 338 लक्ष्य का पीछा करते हुए धीमी बल्लेबाजी के कारण 50 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 306 रन बना पाई|

एजबैस्टन के मैदान पर खेले गए इस महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 337 रन बनाए| इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 306 रन ही बनाए|

इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए जेसन रॉय और जॉनी बैस्ट्रो ने धमाकेदार शुरुआत करी और पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़ डाले| कुलदीप यादव ने जेसन रॉय को 66 रन पर आउट किया और टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई | इस बड़े ओपनिंग साझेदारी से ही इंग्लैंड ने बड़े लक्ष्यकी नींव रखी| इसके बाद बैस्ट्रो 111 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए | उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन की राह दिखाई|

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था

इंग्लैंड बनाम भारत WC 2019 : मैच समरी जानिये

इंग्लैंड का तीसरा विकेट कप्तान मॉर्गन के रूप में गिरा| उन्हें शमी ने 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया| इसके बाद 45 ओवर तक इंग्लैंड का कोई विकेट नहीं गिरा और 45 ओवर में ही शमी ने जो रूट को 44 रन पर आउट कर भारत को एक और कामयाबी दिलाई|

बेन स्टोक्स और जो रुट के बीच अहम 70 रनों की साझेदारी हुई| तो स्टोक्स ने 38 गेंदों में शानदार हाफ सेंचुरी लगाई और आखिर के 8 गेंदों में 20 रन की तूफानी पारी खेल जोस बटलर ने टीम का स्कोर 330 के पार पहुंचा दिया|

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी ने लिए| उन्होंने कुल 5 के विकेट लिए तो वहीं जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला|

338 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही| केएल राहुल तीसरे ही ओवर में 0 पर निपट गए जिससे भारतीय टीम पर दबाव बन गया| पहले 10 ओवर में भारत की टीम केवल 28 रन ही बना सकी| इस धीमी शुरुआत के कारण भारत को रन चेस में दिक्कत हुई|

भारत के लिए रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली| उन्होंने एक 109 गेंद पर 102 रन बनाए वहीं विराट कोहली 66 रन बना कर लिया प्लंकेट का शिकार हुए| हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत पांचवे विकेट के लिए जमकर खेल रहे थे लेकिन तभी पंत 32 रनों पर आउट हुए|

इसके बाद आए महेंद्र सिंह धोनी आये और उन्होंने तेज़ पारी खेलने की कोशिश की लेकिन तब तक भारत के पास गेंदे कम बची थी इस वजह से वह कुछ खास नहीं कर पाए| केदार ज्यादा भी दबाव के कारण केवल सिग्नस लेने पर मजबूर हुए|

हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद ही भारत की उम्मीदें भी खत्म हो गई और पूरे 50 ओवर खेलकर 5  विकेट खोकर टीम इंडिया केवल 306 रन ही बना सकी और इस तरह 31 रनों से जीतकर इंग्लैंड टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम का विजय रथ रोक दिया है|

 

मोदी सरकार 2 में मिली पहली राहत ! सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

Related posts

Leave a Comment