3 राज्यों में जीतने के बाद भी कांग्रेस पर हार की तलवार लटकी हुई है
इसमें कोई दोराय नहीं कि आज कल राजनीती का बाजार काफी गर्माया है. जी हां जहाँ एक तरफ अब विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी पार्टी काफी सतर्क हो गई है. वही दूसरी तरफ 3 राज्यों में जीतने के बाद भी कांग्रेस पर हार की तलवार लटक रही है. वैसे आप सोच रहे होंगे कि तीन राज्यों में जीतने के बाद भला कांग्रेस पर हार की तलवार कैसे लटक सकती है. दरअसल बात ये है कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा के चुनाव तो बखूबी जीत लिए, लेकिन अभी अगले साल के लोकसभा के चुनाव होना बाकी है. यही वजह है कि 3 राज्यों में जीतने के बाद भी कांग्रेस पर हार की तलवार लटक रही है.
3 राज्यों में जीतने के बाद भी कांग्रेस पर हार की तलवार लटकी हुई..
अब जाहिर सी बात है कि मुख्य चुनाव तो अगले साल ही होंगे और वो चुनाव कांग्रेस के लिए सबसे ज्यादा मायने रखते है. वही अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए लोगो की पहली पसंद अब भी नरेंद्र मोदी ही है. हालांकि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहे है. मगर फिर भी जनता की तरफ से आज भी मोदी सरकार का पलड़ा ज्यादा भारी है. इसी वजह से राहुल गांधी जीतने के बाद भी ख़ुशी का जश्न ठीक से नहीं मना पा रहे है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो 3 राज्यों में जीतने के बाद भी कांग्रेस पर हार की तलवार लटक रही है और इस तलवार ने राहुल गांधी का बुरा हाल कर दिया है.
वैसे इसमें कोई शक नहीं कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी ने एक साथ तीन राज्यों की सत्ता गवा दी है और यह मोदी सरकार के लिए अच्छी बात नहीं है. मगर ये कहना गलत नहीं होगा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी राहुल गांधी को करारी मात दे सकते है. जी हां राहुल गांधी को यही चिंता सत्ता रही है कि अब अगले साल क्या होने वाला है. बरहलाल अगले साल होने वाले चुनावो का इंतजार तो देश के हर नागरिक को है. जी हां अगले साल जो चुनाव होंगे, उसके नतीजे सामने आते ही यह पता चल जाएगा, कि मोदी सरकार के बड़े बड़े फैसले हमारे देश की जनता को कितने रास आएं है.
3 राज्यों में जीतने के बाद भी कांग्रेस पर हार की तलवार, गौरतलब है कि अगले साल लोकसभा चुनावों की जंग अब सीधे नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच होने वाली है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर इस जंग में किसकी जीत होती है.
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।




