दिशा वाकाणी नहीं मानीEntertainment Featured Article Trending हिन्दी लेख 

दिशा वाकाणी नहीं मानी तो यह टीवी एक्ट्रेस कर सकती है दयाबेन को रिप्लेस

ये बात तो हमने आपको पहले ही बता दी थी कि तारक मेहता शो की दयाबेन यानि दिशा वाकाणी को अब तीस दिन का फाइनल समय दिया जा चुका है। यानि अगर उन्होंने तीस दिन बीत जाने के बाद भी अपना फैसला नहीं सुनाया, तो उनकी जगह किसी और को कास्ट कर लिया जाएगा। बता दे कि अगर दिशा वाकाणी नहीं मानी तो यह मशहूर टीवी एक्ट्रेस उन्हें रिप्लेस कर सकती है। जी हां इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शिल्पा शिंदे का सामने आया है। गौरतलब है कि इससे पहले शिल्पा शिंदे को आप भाभी जी घर पर है जैसे प्रसिद्ध शो और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में देख चुके है।

तारक मेहता की दयाबेन को फैसला लेने के लिए दिया गया तीस दिन का निश्चित समय

दिशा वाकाणी नहीं मानी

शिल्पा शिंदे की शादी इस वजह से आखिरी वक्त पर टूट गई थी

दिशा वाकाणी नहीं मानी..

हालांकि अभी तक उनके नाम को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई, लेकिन अगर खबरों की माने तो दयाबेन के किरदार के लिए शिल्पा शिंदे एकदम परफेक्ट रहेंगी। इसके इलावा दयाबेन के किरदार के लिए जिस दूसरी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, वह कोई और नहीं बल्कि जिया मानिक है। बता दे कि जिया को इससे पहले आप साथ निभाना साथिया में देख चुके है। इसके साथ ही जिया ने और कई हास्य शो में भी काम किया है। यानि अगर दिशा वाकाणी नहीं मानी तो दयाबेन के किरदार के रूप में जिया मानिक भी दर्शको को लुभा सकती है।

दिशा वाकाणी नहीं मानी

मासूम सी दिखने वाली यह मशहूर एक्ट्रेस और टीवी की संस्कारी गोपी बहु मर्डर केस में गिरफ्तार हुई

हालांकि अभी तक इस शो के मेकर्स ने दयाबेन के किरदार को लेकर कोई बात नहीं की है। मगर इतना तो तय है कि जैसे ही तीस दिन का समय खत्म हो जाएगा, वैसे ही शो के मेकर्स दयाबेन को रिप्लेस करने के लिए कोई दूसरी एक्ट्रेस जरूर दर्शको के सामने पेश करेंगे। वैसे दर्शक तो यही चाहते है कि दिशा वाकाणी दोबारा इस शो में वापिस आ जाएँ। जी हां दर्शक दयाबेन के रूप में केवल दिशा वाकाणी को ही देखना चाहते है।

टीवी इंडस्ट्री से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
दिशा वाकाणी नहीं मानी तो यह टीवी एक्ट्रेस कर सकती है दयाबेन को रिप्लेस  India Alive
Article Name
दिशा वाकाणी नहीं मानी तो यह टीवी एक्ट्रेस कर सकती है दयाबेन को रिप्लेस India Alive
Description
बता दे कि अगर दिशा वाकाणी नहीं मानी तो यह मशहूर टीवी एक्ट्रेस उन्हें रिप्लेस कर सकती है। जी हां इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शिल्पा शिंदे का सामने आया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment