बॉक्स ऑफिसBollywood Breaking News Business Entertainment Hollywood Trending 

अक्षय कुमार की केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा ये इतिहास

अक्षय कुमार की केसरी वैसे तो रिलीज के पहले ही पायरेसी का शिकार हो गई और उसे ऑनलाइन लीक कर दिया गया। लेकिन अक्षय कुमार के एक्टिंग के दीवाने सिनेमाघरों में जाकर उन्हें प्यार देने से नहीं चूक रहे हैं। यही वजह है कि अक्षय कुमार की केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन से ही नए कारनामे करने शुरू कर दिए थे, और अब फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया कारनामा भी बना दिया है।

केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे –

21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का आज सातवां दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा। इन 7 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म ने एक-एक करके कई रिकॉर्ड को तोड़ा और दर्शकों के प्यार से फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर बढ़ती गई। लेकिन आज एक हफ्ते फिल्म के पूरे होने पर फिल्म ने बॉलीवुड के हिट फिल्मों के मानक वाले सेक्शन में अपनी एंट्री मार ली है।
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी की धुआंधार कमाई की बात करें तो केसरी फिल्म ने 1 हफ्ते के भीतर सौ करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। वहीं खास बात यह है कि इस फिल्म ने आज अपने 1 हफ्ते भी पूरे कर लिए हैं। वहीं हफ्ता पूरा होने के आखिरी दिन केसरी ने जबर्दस्त कमाई की।
दरअसल फिल्म ने पहले दिन यानी कि 21 मार्च को 21.06 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की। उसके बाद शुक्रवार को 16.75 करोड़ और शनिवार को 18.75 करोड़ की कमाई हुई। फिल्म ने सोमवार को 8.25 करोड़ रुपए कमाए तो मंगलवार को 7.17 दिसंबर 17 करोड़ रुपए और बुधवार को 6.52 करोड़ रुपए की कमाई थी, और उसके बाद गुरुवार को फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 100.01 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली और फिल्म ने इसी के साथ अपना नाम 100 करोड़ की फिल्मों वाली लिस्ट में केसरी फिल्म के नाम की भी एंट्री करवा ली।
गौरतलब है कि फिल्म ने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी का रिकॉर्ड भी बनाया है। वहीं अपकमिंग फिल्मों के लिए भी केसरी फिल्म में इतना बड़ा बेंचमार्क सेट कर दिया है। दूसरी ओर ख़ास बात यह है कि केसरी ने इसी के साथ 2019 की हाईएस्ट ग्रासिंग फर्स्ट वीकेंड फिल्म का रिकॉर्ड कायम किया है। इस साल अब तक फर्स्ट वीकेंड पर किसी फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है।

Related posts

Leave a Comment