ओह माय गॉड!! दीपिका पादुकोण को ये क्या हो गया ?
दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए घबराने की कोई बात नहीं। दोस्तों, उन्हें कुछ नहीं हुआ हुआ है| दसअसल ये उनकी एसिड अटैक सर्वाइवर ‘लक्ष्मी अग्रवाल’ की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘छपाक’ का फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इसमें दीपिका पादुकोण हूबहू लक्ष्मी के जैसी लग रही हैं।फिल्म को डायरेक्ट कर रही है मेघना गुलजार। दीपिका पादुकोण का यह फैसला वाकई काबिले तारीफ है, जो उन्होंने इतने चैलेंजिंग रोल के लिए हामी भरी और मेघना गुलजार की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उन्होंने इस बार ऐसा मुद्दा उठाया है, जिससे हमारे देश में लड़कियों के ऊपर हो रहे एसिड अटैक करने वालों को अपने ऊपर शर्म आएगी।
फिलहाल इंतजार की घड़ियां थोड़ी लंबी है, क्योंकि फिल्म ‘छपाक’ ,अगले साल यानी कि 2020 में 10 जनवरी को रिलीज होगी। कहने वाली बात यह है कि जब फिल्म का फर्स्ट पोस्टर इतना दमदार है तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म कितनी दमदार होगी। इसके साथ ही साथ अभी कुछ दिन पहले मेघना गुलजार को उनकी फिल्म ‘राजी’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है।

बताते चलें की फिल्म छपाक लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। लक्ष्मी दिल्ली की रहने वाली हैं और मात्र 15 साल की उम्र में 2005 में 32 वर्षीय एक मनचले ने उन पर एसिड फेंक दिया था। तब से वो एसिड अटैक विक्टिम्स के लिए काम करती हैं। एसिड अटैक विक्टिम्स पर सीरीज बना रहे हिंदुस्तान टाइम उन्हें बुलाया था। उन्होंने वहां अपनी कहानी सुनाई। इस समय वह ‘स्टॉप एसिड अटैक’ नामक कैंपेन चला रही हैं। इन सबके अलावा जून 2014 में लक्ष्मी ने एक टीवी शो होस्ट किया था, ‘उड़ान’ ।
दोस्तों लक्ष्मी की जिंदगी हमें सिखाती है कि हमें कभी हार नहीं मानी चाहिए| दोस्तों, आपकी लक्ष्मी अग्रवाल को ले कर क्या राय है हमे कमेंट बॉक्स में लिख भेजे

Writer, Storyteller, Dreamer

