भाईजान का गाया गाना ‘मैं तारें’, ट्रेंड में चल रहा है
उनका किया हर काम ट्रेंड में आ जाता है। चाहे वो एक्शन हो, डांस हो या गाना ही गाना क्यों ना हो। उनकी पर्सनालिटी ही कुछ ऐसी है। तो दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं, इंडस्ट्री की आन, बान, शान!! द वन एंड ओनली सलमान खान। जी हां दोस्तों, भाईजान ने अपने बैनर की फिल्म ‘नोटबुक’ के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया है। गाने को लिखा है ‘मनोज मुंतशिर’ ने और म्यूजिक दिया है ‘विशाल भारद्वाज’। पहले यह गाना आतिफ असलम ने गाया था लेकिन फिर पुलवामा अटैक के चलते ये गाना भाईजान ने गाया है।

बताते चलें कि फिल्म ‘नोटबुक’ भाईजान के प्रोडक्शन की फिल्म है जिसमें उनके दोस्त का बेटा और मोहनीश बहल की लड़की मेन लीड में हैं
“नोटबुक” फिल्म की पृष्ठ्भूमि कश्मीर की है और फिल्म में एक अजीब ढंग की प्रेम कहानी दिखाई गयी है। जिसमे एक लड़की स्कूल में पढ़ाती है और उसके पास एक नोट बुक है, जिसमे वो अपनी ज़िंदगी से जुड़े अनुभवों को, फीलिंग्स को साझा करती है। उसके जाने के बाद एक नया टीचर वहाँ पर आता है, जो एक्स-आर्मी मैन है। वो उस नोटबुक को पढ़कर लड़की के प्रति एक अजीब-सा आकर्षण महसूस करता है। वो भी अपनी फीलिंग्स उस नोटबुक में लिखने लगता है। एक दिन वही लड़की वापिस उसी स्कूल में लौटती है और वो लड़के के लिए एक ख़ास कनेक्शन महसूस करती है।
फिल्म की कहानी थाईलैंड की फिल्म “टीचर्स डायरी” से इंस्पायर्ड बताई जा रही है। बहरहाल, फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में लग जायेगी और उम्मीद है की दर्शको को ये नई कहानी पसंद आएगी

Writer, Storyteller, Dreamer



