विश्व कप के फाइनल में पहुँची जिम्नास्ट दीपा करमाकर
भारत की जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने कलात्मक जिमनास्टिक विश्व कप के क्वालीफाइंग दौर में तीसरे स्थान पर बनेकर वाल्ट स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। 25 वर्षीय दीपा ने प्रतियोगिता में पहली बार सबसे कठिन ‘ब्रांड्सफ्रंट 540 वाल्ट में हाथ आजमाया। इसमें उन्होंने दो क्वालीफाइंग दौर वाल्ट में 14.466 और 14.133 अंक जुटाकर औसतन 14.299 अंक हासिल किए।
अमेरिका की जेड चेरी ने क्वालीफाइंग दौर में 14.70 के औसत स्कोर से पहला स्थान जबकि मेक्सिको की एलेक्सा मोरेनो ने 14.533 अंक से दूसरा स्थान हासिल किया।
बीएसएनएल कर्मचारी संकट : सरकार द्वारा कल ही मिल जायेगा सबको बकाया वेतन
क्वालीफिकेशन भाग में शीर्ष आठ में रहने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर फाइनल में खेलती हैं। वॉल्ट फाइनल शनिवार को होगा। रियो ओल 2016 में चौथे स्थान पर रहने वाली दीपा शुक्रवार को बैलेंस्ड बीम स्पर्धा में भी भाग लेंगी।
भारतीय जिमनास्टिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष रियाज भाटी ने कहा, ”जिमनास्ट दीपा करमाकर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हमें उम्मीद करनी चाहिए कि वह शनिवार को फाइनल के बाद पोडियम स्थान पर रहे और ओल क्वालीफिकेशन की तरफ से एक ओर कदम उठाए। ”
जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने पिछले साल नवंबर में जर्मनी के कोटबस में कलात्मक जिमनास्टिक विश्व कप की वाल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। घुटने की चोट से उबरने के बाद यह उनका पहला दौरा था।
अमेरिकी व्यक्ति ने जलते हुए घर में घुसकर डॉगी को बचाया
मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



