महागठबंधन में पड़ सकती है फूट नहीं जम रहा साथ कांग्रेस और राजद में तनातनी का माहौल
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर के पार्टियों में घमासान मचा हुआ है इसके साथ ही राज्यों में भी सीटों के बंटवारे को लेकर काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है । इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट का बंटवारा तो कर लिया है लेकिन बिहार में अभी भी महागठबंधन का बीच लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पूरी तरह से फंसा हुआ है । इसमें राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस और इसके साथ ही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और अन्य सहयोगी पार्टी अपने अपने सीट बंटवारे को लेकर पशोपेश में है । गौरतलब है कि महागठबंधन में सहयोगी पार्टियों के बीच में तनातनी का माहौल चल रहा है जो कि आने वाले समय में राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंता का विषय महागठबंधन के लिए बन सकता है । इसके वजह से ही कांग्रेस और राजद में तनातनी का माहौल बना हुआ है ।
कांग्रेस और राजद में तनातनी का माहौल
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने बिहार में तकरीबन 10 से अधिक सीटों की मांग किया है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल 10 सीट से अधिक सीट देने से पूरी तरह से इंकार कर दिया । जिसके वजह से महागठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में सामंजस्य स्थापित हो पाना थोड़ा सा मुश्किल लग रहा है । इसके पश्चात कांग्रेस ने 15 सीटों की मांग किया जबकि राष्ट्रीय जनता दल लगभग 8 सीटें दे पाने को ही राजी हो रहा है । इस तरह से कांग्रेस और राजद में तनातनी का माहौल है ।
जीतन राम मांझी ने जताया भरोसा
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद बताया कि महागठबंधन राज्य में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में जल्द ही इसका फैसला करेंगे । गौरतलब है कि महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस के अलावा एच ए एम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा शरद यादव का लोकतांत्रिक जनता दल और विकासशील इंसान पार्टी भी प्रमुख रूप से शामिल है । उन्होंने बताया कि कांग्रेस और राजद में तनातनी का माहौल है जो आने वाले समय में जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है ।

