दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंसBreaking News Cricket 

दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मुंबई इंडियंस की करारी हार

आईपीएल का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों बुरी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स नें टॉस तो नहीं जीता, लेकिन उसने यह मैच जरूर जीत लिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण दिया और यही गलती उसे भारी पड़ गई। जी हां, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस टीम के सामने 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 213 रन – 

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बल्लेबाजी करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को मैदान पर बुलाया। दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पारी को संभाला और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
कैपिटल्स की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने 36 गेंदों में 42 रन बनाए तो वहीं तो वहीं इंग्राम ने  32 गेदों में 47 रन जड़े। कैपिटल्स ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया हालांकि इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद कैपिटल्स निश्चिंत हो गई थी लेकिन फिर भी उसने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के पसीने छुड़ा दिए।
 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम शुरुआत से ही धीमी गति से आगे बढ़ना शुरू कर दी। यही वजह रही कि टीम 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने की हिम्मत पहले ही खो चुकी थी। मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों उसके घर में ही करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के आगे मुंबई इंडियंस टीम के बड़े बड़े बल्लेबाज सस्ते में ही पवेलियन लौट गए।
यही वजह रही कि मुंबई इंडियंस टीम पूरे 20 ओवर भी मैदान पर नहीं टिक सकी और महज 19.2 ओवर में ही सारी टीम ऑल आउट हो गई। मुंबई की ओर से 19.2 हर में पूरे विकेट खोकर केवल 176 रनों का आंकड़ा है पहुंचा जा सका।
गौरतलब है कि आईपीएल 2019 के 12वें संस्करण के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स विजेता रही तो वहीं दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया तो वहीं तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मुंबई को उसके घर में ही करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। आगे होने वाले आईपीएल मैच अब और भी ज्यादा रोमांचक हो जाएंगे क्योंकि सभी टीम एक के बाद एक बेहतरीन प्रदर्शन करने और हाई स्कोर खड़ा करने का माद्दा रख रही है।

Related posts

Leave a Comment