Featured Article Interesting 

मिलिए ‘टर्बन ट्रैवलर’ से, अपनी गाड़ी से तय किया दिल्ली से लंदन तक का सफर

दोस्तों, ख्वाब हम सभी देखते हैं| कुछ उसके लिए जीते है,कुछ के बीच में टूट जाते हैं| लेकिन बहुत कम लोग होते हैं, जो अपने सपने को अंत तक जिंदा रख पाते हैं| यहां हम ऐसे ही एक शख्स के बारे में बात करने जा रहे हैं| जिसने एक सपना अपनी जवानी में देखा था और अपने उस सपने को उन्होंने 60 साल की उम्र में पूरा कर दिखाया|

दोस्तों, हम बात कर रहे हैं! ‘टर्बन ट्रैवलर’ के नाम से मशहूर उस शख्स के बारे में जिन्होंने दिल्ली से लंदन तक का सफर किया| अब आप कहंगे इसमें कौन सी बड़ी बात बात है| लेकिन दोस्तों उन्होंने ये सफर अपनी गाड़ी से तय किया है| इनका नाम अमरजीत चावला है| इस यात्रा में उनकी गाड़ी तकरीबन 40,000 किलोमीटर चली। दोस्तो, दरअसल अमरजीत ने ये सपना 20 साल की उम्र में देखा था की एक दिन वह गाड़ी से लंदन जाएंगे|

जब अपनी जवानी में, 20 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिताजी को बताया कि वह गाड़ी से लंदन जाना चाहते हैं| उनके पिताजी ने उनको डांट दिया और इस बात की इजाजत नहीं दी| फिर उनकी शादी हो गई और वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हो गए लेकिन यह अधूरा सपना जैसे कहीं ना कहीं उनके अंदर पल रहा था| इस यात्रा के लिए वह धीरे-धीरे पैसे जमा करने लगे और फिर एक दिन वह भी आया जब उन्होंने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे से अपनी यात्रा शुरू की पूरे 135 दिन और 40000 किलोमीटर भटकने के बाद वो आखिर लंदन पहुँच गए| उन्होंने अपनी यात्रा लंदन के गुरुद्वारे में जाकर खत्म की||इस दौरान ३० देशों की यात्रा की|

दोस्तों, हमें अमरजीत की ज़िंदगी से सीख लेनी चाहिए की सपने कभी भी पूरे हो सकते है|

Summary
मिलिए 'टर्बन ट्रैवलर' से, अपनी गाड़ी से तय किया दिल्ली से लंदन तक का सफर
Article Name
मिलिए 'टर्बन ट्रैवलर' से, अपनी गाड़ी से तय किया दिल्ली से लंदन तक का सफर
Description
हम बात कर रहे हैं! 'टर्बन ट्रैवलर' के नाम से मशहूर उस शख्स के बारे में जिन्होंने दिल्ली से लंदन तक का सफर किया| अब आप कहंगे इसमें कौन सी बड़ी बात बात है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment