अपनी गाड़ी से जा सकते है थाईलैंड, भारत सरकार बना रही हाईवे
दोस्तों, थाईलैंड का नाम सुनते ही वहां के बीच, विशालकाय मंदिर, मनभावन मौसम वहां की प्रसिद्ध झीले और खूबसूरत नजारा आँखों के सामने आने लगता है| लेकिन कई बार प्लान करने के बाद भी हम वहां नहीं जा पाते|तो दोस्तों लगता है की भारत सरकार ने आपकी ये बात सुन ली है| इसिलए भारत सरकार ने आपकी समस्या का हल करने का फैसला लिया है| वो लोग जो ट्रेवल करना पसंद करते हैं,, उनके लिए खुशखबरी है, क्योंकि भारत अब सीधे थाईलैंड के लिए हाईवे बनाने जा रहा है|जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने! यह हाईवे 1,360 किलोमीटर लंबा होगा| यह हाईवे मणिपुर से थाईलैंड को जोड़ेगा|
तो दोस्तों, अब आपको वहां जाने के लिए फ्लाइट बुक कराने की टेंशन नहीं लेनी होगी| ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार और थाईलैंड के बीच इस मुद्दे को लेकर बात-चीत चल रही है| इस हाईवे के बन जाने से दोनों देशों के पर्यटन को अच्छा फायदा होगा| दोस्तों वहां की नाईट लाइफ और वहां के खूबसूरत बीच घूमन हर भारतीय का सपना है|

वर्तमान में यह हाईवे निर्माणाधीन है और इस पर काम चल रहा है| जिसकी 2020 तक पूरे हो जाने की उम्मीद की जा रही है
एक सर्वे के मुताबिक भारत के वरिष्ठ नागरिक थाईलैंड की संस्कृति के बारे में जानना समझना चाहते हैं लेकिन कई सारी समस्याओं के चलते हैं वो यहां नहीं आ पाते| तो उनको अब घबराने की जरूरत नहीं है और अब वे कुछ ही समय में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से या अपनी कार में बैठकर सीधे थाईलैंड में उतरेंगे|
दोस्तों, हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी हमे लिख कर जरूर बताएं

Writer, Storyteller, Dreamer



