इमरान खान की मौतFeatured Article News Social Media Trending हिन्दी लेख 

इमरान खान की मौत का वायरल सच क्या है, एक बार जरूर पढ़े यहाँ

इसमें कोई शक नहीं कि जब से पुलवामा में हमला हुआ है, तब से भारत देश बहुत ज्यादा गुस्से में है। जी हां हमले के बाद भारत देश का पूरा गुस्सा पाकिस्तान पर निकल रहा है। यहाँ तक कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को एक के बाद एक कई झटके दे रहे है। बता दे कि इसी बीच पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इमरान खान की मौत की खबर सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से वायरल हो रही है।

इमरान खान की मौत

इमरान खान की मौत..

http://नशाखोरी पर अभिनेता संजय दत्त ने यह कहा जो सोशल मीडिया में हो गया वायरल

अब ये तो सब को मालूम है कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर लोग इमरान खान के खिलाफ बहुत सी बातें लिख रहे है। ऐसे में कुछ लोगो ने फेसबुक पेज पर इमरान खान यानि पाकिस्तान के पीएम की मौत की खबर को चारो तरफ फैला दिया। जी हां लोगो ने पोस्ट करके यह लिखा है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की इस्लामाबाद बम ब्लास्ट में मौत हो चुकी है।

हालांकि हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इमरान खान की मौत की खबर एकदम झूठी है। गौरतलब है कि जब इमरान खान की मौत की खबर चारो तरफ फैली थी, तब हर जगह खलबली मच गई थी। ऐसे में जब इस खबर की सच्चाई जानने के लिए गूगल पर सर्च किया गया, तब पता चला कि इमरान खान की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली गई है, वह साल 2013 की है। जी हां यह तस्वीर उस समय की है, जब इमरान खान रैली के दौरान मंच पर गिरे थे।

इसका मतलब ये है कि इमरान खान की जो मौत की खबर फेसबुक पेज के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई है, वह एकदम झूठी है। यानि इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है।

देश और सोशल मीडिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
इमरान खान की मौत का वायरल सच क्या है, एक बार जरूर पढ़े यहाँ   India Alive
Article Name
इमरान खान की मौत का वायरल सच क्या है, एक बार जरूर पढ़े यहाँ India Alive
Description
आपको जान कर हैरानी होगी कि इमरान खान की मौत की खबर सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से वायरल हो रही है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment