Village RockstarsBollywood Entertainment Featured Article 

“विलेज रॉकस्टार्स” अकेले फिल्म बनाकर,ऑस्कर तक पंहुचा दी इस शख्सियत ने

दोस्तों,कहते है की अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता, लेकिन अब ये बीते जमाने की बात हो गयी है| कुछ समय पहले इंडिया की तरफ से एक फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी गयी थी| जिसका नाम है “विलेज रॉकस्टार्स”|
फिल्म की डायरेक्टर रीमा दास के अनुसार ये फिल्म पूरी तरह से “वन वूमन शो” है| फिल्म में सारे काम खुद रीमा ने ही किये है, जैसे-डायरेक्शन,प्रोडक्शन,प्रोडक्शन डिजाइनिंग,राइटिंग और एडिटिंग|

Village Rockstars

 

रीमा की इस फिल्म की कहानी उनके गांव के कुछ बच्चों की है, जिसमें वो बच्चे नकली म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजा कर अपना मन बहलाते हैं| रीमा के अनुसार वो कभी किसी फिल्म स्कूल नहीं गई| उन्होंने जो कुछ भी सीखा है वह फिल्मों से ही सीखा है| रीमा मुंबई एक्ट्रेस बनने आयी थी| वे खुद को एक फेल्ड एक्ट्रेस मानती हैं, जो कि शायद उनका बड़प्पन है| रीमा की फिल्म “विलेज रॉकस्टार्स” के सारे एक्टर्स non-professional है| जो कि उनके गांव के ही बच्चे हैं| वो खुद ही उनको ट्रेंड करती थी और वो कहती हैं ‘आई नो व्हाट आई वांट’|

एक और नया चेहरा लांच कर रहे भाईजान, जाने पूरी जानकारी

फंडिंग की बात करें तो रीमा को शुरू से ही पता था कि उनकी फिल्म में कोई भी पैसा नहीं लगाएगा तो सारी फंडिंग उन्होंने खुद ही की है| रीमा बताती हैं कि कभी-कभी एक शॉट के लिए 10 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ता था| बहरहाल रीमा की फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से ऑफिशल एंट्री मिली थी| नेशनल फिल्म अवार्ड, मुंबई फिल्म अवार्ड और न जाने कितने सारे अवार्ड फिल्म ने अपने नाम किये है| टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म को सम्मानित किया गया|

रीमा कहती हैं कि सबसे पहले आप अपने आप पर विश्वास करें, अगर आपको लगता है कि आप कर सकते हैं ‘सो यू कैन डू इट’| ‘नो पेन,नो गेन’ को वो सही मानती हैं और कहती है की अपने सपनों से हमें कभी समझौता नहीं करना चाहिए| हमेशा अपनी कहानी,अपने कंटेंट पर विश्वास करें|

फिलहाल रीमा की अगली फिल्म “बुलबुल कैन सींग’ टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल और बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जलवे बिखेर रही है| इस फिल्म की शूटिंग भी उन्होंने अपने गांव में ही की हैं| सबसे कमाल की बात ये है कि इस फिल्म को भी उन्होंने अकेले ही किया हैं|
दोस्तों रीमा हमें सिखाती हैं कि अकेला आदमी अपनी कहानी लिख सकता है| आपकी क्या राय है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें|

Summary
"विलेज रॉकस्टार्स" अकेले फिल्म बनाकर,ऑस्कर तक पंहुचा दी  इस शख्सियत ने
Article Name
"विलेज रॉकस्टार्स" अकेले फिल्म बनाकर,ऑस्कर तक पंहुचा दी इस शख्सियत ने
Description
रीमा की फिल्म "विलेज रॉकस्टार्स" के सारे एक्टर्स non-professional है| जो कि उनके गांव के ही बच्चे हैं| वो खुद ही उनको ट्रेंड करती थी|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment