प्रियंका गांधी की बेटी की इन बातों के बारे में नहीं जानते होंगे आप
यूँ तो गांधी परिवार के इतिहास के बारे में पूरी दुनिया बखूबी जानती है। मगर आज हम आपको गाँधी परिवार की एक ऐसी सदस्य के बारे में बताना चाहते है, जिसके बारे में शायद ही आप लोग जानते होंगे। दरअसल आज हम आपको प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताना चाहते है। जी हां कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में आम जनता नहीं जानती। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मिराया वाड्रा नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर रह चुकी है। गौरतलब है कि मिराया ने हरियाणा की तरफ से नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने हरियाणा को जीत भी दिलाई थी।
नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में इस बार 6 महिलाओं को मिली जगह

प्रियंका गांधी की बेटी..
वही अगर हम मिराया की स्कूली पढ़ाई की बात करे तो उनकी स्कूली पढ़ाई को काफी सीक्रेट रखा गया था। यहाँ तक कि मिराया वाड्रा किस स्कूल में पढ़ती थी, ये बात भी किसी को नहीं बताई गई थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा मिराया के साथ जो बच्चे पढ़ते थे, उन्हें भी यह बात नहीं मालूम थी कि मिराया वाड्रा प्रियंका गाँधी की बेटी है। दरअसल मिराया वाड्रा की सिक्योरिटी के कारण उन्हें यह सब निर्देश दिए गए थे। वैसे आपको बता दे कि मिराया वाड्रा अपनी माँ प्रियंका गाँधी के साथ कैंडल मार्च में हिस्सा भी ले चुकी है। जी हां साल 2016 में इंडिया गेट पर जो कैंडल मार्च निकाला गया था। उसमे मिराया वाड्रा भी मौजूद थी।
नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मिराया वाड्रा एक आम लड़की की तरह ही अपना जीवन व्यतीत करती थी। जी हां मिराया वाड्रा ने अपनी शिक्षा से लेकर खेल कूद तक हर चीज में अपने दम पर हासिल की है। हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि आगे चल कर वह राजनीती में शामिल होंगी या नहीं, लेकिन फ़िलहाल तो वह राजनीती से दूर ही है।
राजनीतिक हस्तियों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



