अस्पताल से भागा कोरोना वायरस संदिग्ध, पुलिस खोज रही गली गली
जहां एक तरफ दुनिया भर में कोरोनावायरस का कहर बहुत तेजी से फैलते जा रहा है और अब तक इसकी वजह से तकरीबन 3000 से भी ज्यादा लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। इसी बीच कोरोना वायरस को लेकर एक अजीबोगरीब केस सामने आया है। जैसा कि हम सभी जानते है अभी पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस का असर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है और अभी हाल ही में उड़ीसा से ऐसी खबर आई है जिसने पूरे सरकारी महकमे को सकते में डाल दिया है।
कोरोना वायरस मरीज अस्पताल से हुआ फरार

असल में आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि उड़ीसा के कटक में कोरोनावायरस का एक संदिग्ध पाया गया जिसे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भारती किया गया था और इसी बीच वह मरीज अस्पताल से मौका पाकर भाग निकला। यह मामला बीती रात गुरुवार का है। असल में यह संदिग्ध आयरिश नागरिक भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आया था, जहां पर चेकिंग के दौरान इस आयरिश नागरिक में कोरोना के लक्षण देखे गए थे। जिसके बाद उसे तत्काल यससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था।
जांच के बाद उसे को कोरोना आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था और इस दौरान अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों की देखभाल में लगे थे तभी अचानक से अस्पताल में यह खबर फैल गई थी कोरोना वायरस का मरीज अस्पताल से भाग गया है और यह कोई और नहीं बल्कि वही आयरिश नागरिक था।
सरकार का बड़ा कदम, अब 1 जून से मिठाई दुकानदारों को करना होगा ये काम
कोरोना संदिग्ध के अस्पताल से भागने की खबर शहर भर में आग की तरह फैली और पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस उस मरीज को इलाके के कोने कोने में ढूंढने में लगी हुई है ताकि उसकी वजह से अन्य कोई और चपेट में ना आने पाए। उसके साथी से भी उसके बारे में पूछताछ कर के उसे धुन्धने की कोशिश की जा रही है।

