नरेंद्र मोदीNews politics Trending 

मोदी की रैली में हेलीकॉप्टर से उतारा गया काला बक्सा, कांग्रेस ने की जांच की मांग

लोकसभा चुनाव का दंगल जारी है। कोई भी पार्टी अपनी विपक्षी पार्टी के किसी भी मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती। वह हर उस मुद्दे को जनता के सामने उठाती है जो उसके चुनाव जीतने में उपयोगी हो सकता है। इस मामले में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस सबसे आगे है। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के ऊपर चील के जैसे नजर बनाए रखती है। मगर इन सब की वजह से कांग्रेस को कई बार अपमान भी झेलना पड़ जाता है। एक बार फिर से मोदी की रैली में काले बक्से पर सवाल उठा कर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी को साधने का प्रयास किया है।

दरअसल 12 अप्रैल को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली थी। इस रैली के दौरान जब प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरे उसके बाद हेलीकॉप्टर से एक काले रंग का बक्सा उतारा गया। जो कि पहले से खड़ी इनोवा कार में रख दिया गया और वह कार मौके से रवाना हो गई। कांग्रेस ने वीडियो जारी कर इस पूरे मामले पर जांच की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि आखिर इस बक्से में ऐसी कौन सी चीज थी ?जिसकी वजह से उसे उतार कर इतना जल्दी भेज दिया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जब हम चुनावी सभा करने जाते हैं तो हम सबकी जांच होती है। क्या नरेंद्र मोदी जब चुनावी सभा करने जाते हैं तो उनकी जांच नहीं होती? कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखित रूप में शिकायत करके इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।

हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बक्सा प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर से उतारा गया। वह हेलीकॉप्टर एयर फोर्स का था। जिसके बाद सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने कहा कि एक बक्से को हेलीकॉप्टर से क्यों उतारा गया ?इसके अलावा कांग्रेस ने शिकायत कर प्रधानमंत्री के कार्यों का लेखा जोखा भी मांगा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि आखिर इस बक्से में क्या था ?

 

Summary
मोदी की रैली में हेलीकॉप्टर से उतारा गया काला बक्सा, कांग्रेस ने की जांच की मांग
Article Name
मोदी की रैली में हेलीकॉप्टर से उतारा गया काला बक्सा, कांग्रेस ने की जांच की मांग
Description
फिर से मोदी की रैली में काले बक्से पर सवाल उठा कर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी को साधने का प्रयास किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment