प्रियंका गांधीFeatured Article News politics Trending 

प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी पर किया हमला, कहा संविधान को नष्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं

कांग्रेस की डूबती हुई नैया को पार लगाने के लिए राहुल गांधी की तरह प्रियंका गांधी ने भी कमर कस ली है और वह सरकार के खिलाफ एक के बाद एक चुनावी जनसभा कर रही हैं। प्रियंका गांधी सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में सिचलर से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुष्मिता सिंहा के समर्थन में प्रियंका गांधी ने जनसभा की। वहां पर प्रियंका गांधी ने मौजूदा एनडीए सरकार और नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आज के समय में सरकार द्वारा संविधान को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली में कहा कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन है। उन्होंने संविधान के आधार पर इस देश को चलाने का प्रण किया था। मगर आज संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा है और उसके खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्रों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 5 सालों में पूरे विश्व का दौरा किया। वह अमेरिका गए और वहां पर लोगों को गले लगाया। चीन गए और वहां पर लोगों को गले लगाया। रूस और अफ्रीका गए उन्होंने वहां पर भी लोगों को गले लगाया। जापान जाकर उन्होंने ड्रम बजाया। पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाई। मगर अपने संसदीय क्षेत्र में आकर उन्होंने कभी भी एक भी परिवार से आकर उसका हालचाल नहीं पूछा। उन्होंने कहा कि वाराणसी के लोगों ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री को 5 साल में 5 मिनट भी वाराणसी के लिए नहीं मिला।

उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता सिंहा की तुलना अपनी दादी इंदिरा गांधी से करते हुए कहा कि अगर आज आप सब को इंदिरा गांधी याद हैं तो वह इसलिए क्योंकि उन्होंने इस देश के लिए काम किया है।

Summary
प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी पर किया हमला, कहा संविधान को नष्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं
Article Name
प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी पर किया हमला, कहा संविधान को नष्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं
Description
प्रियंका गांधी ने मौजूदा एनडीए सरकार और नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आज के समय में सरकार द्वारा संविधान को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment