मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंहBreaking News Featured Article Humor News Opinion 

15 साल बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतेगी – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की पूरी 230 सीटों में से 132 से अधिक सीट पर जीत हासिल करने का दावा किया है । गौरतलब है कि इस बार के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कराए गए मतदान में रिकॉर्ड 75% मतदाता मतदान किए । वर्ष 2013 की तुलना में मतदान में 2% की बढ़ोतरी हुई है ।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहां कि हमारी पार्टी 132 से ज्यादा सीट पर जीत हासिल करेगी और 15 वर्ष बाद राज्य में भाजपा के सत्ता को विधानसभा क्षेत्र से बेदखल करेगी । वर्ष 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करीब तीन प्रतिशत फर्जी मतदाता का मतदान हुआ था । इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हम लोगों ने मतदाता सूची से इनको लगभग खत्म कर दिया है ।

15 साल बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतेगी – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस प्रयास के लिए काफी प्रोत्साहन दिया ।

पूर्व सीएम दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बार चुनाव जीतने के लिए पूरे मन से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की जीत के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेगे । यह समाज के लोगों और सरकार के बीच की लड़ाई है । यहां यह हम आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है ।

दूसरी तरफ हम आपको बता दें कि वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश की सत्ता से बाहर हुई । कांग्रेस पार्टी इस बार सत्ता में वापसी का जोरदार प्रयास कर रही हैं । कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ की राजनीति क्षेत्र के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा है । कहां की अब 11 दिसंबर के दिन नतीजे की तस्वीर साफ़ – साफ़ हो जाएगी कि यह राजनीति क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अपना काम सही से कर पाए हैं या फिर लगातार तीन बार से मुख्यमंत्री बन रहे हैं । शिवराज सिंह चौहान इस बार भी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बैठेंगे और कांग्रेस को पराजय मिलेगी । यह फैसला 11 दिसंबर को जनता के सामने आ जाएगा । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कौन मुख्यमंत्री बनेगा ? यह भी जनता को पता चल जाएगा ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment