कांग्रेस के नेता ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलर कहा!
भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं है । ऐसे में लगभग 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखकर राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा काफी हो चुका है । पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करके अपने वोट बैंक को सुरक्षित करना चाहती हैं। ऐसे में ही कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला कर रही है । हाल ही में कांग्रेस के एक नेता ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलर कहा । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक वैसे ही देश को चला रहे हैं जैसे हिटलर ।
कांग्रेस के आरोपों के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी पार्टी की तरफ से कांग्रेस को जवाब दिया । रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूरे सफेद और काले चिट्ठे को खोल दिया । उन्होंने बताया कि कांग्रेस देश के विकास में बाधक है । अब कांग्रेस के पास किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा राजनीतिक नहीं बचा हुआ है । इसलिए कांग्रेस बौखलाई हुई है और जो मन में आ रहा है जैसे मन में आ रहा है जिसके लिए भी आ रहा है वह बोल दे रही है ।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राहुल गांधी के मंदिर यात्रा को लेकर भी निशाना बनाया । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव प्रचार और मंदिर के हिसाब से अपने धर्म को बदल लेते हैं । उसके साथ ही उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयानों के लिए भी कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस अध्यक्ष को जमकर सुनाया ।
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी घमासान में बीजेपी के वरिष्ठ और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम पर किए गए टीका टिप्पणी पर उन पर जमकर निशाना साधा । ग़ौरतलब है कि कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलर कहा था । रविशंकर प्रसाद ने मलिकार्जुन के इस बयान पर घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलर कहना मलिकार्जुन खड़गे के बुद्धिमता को दर्शाता है । उन्होंने मलिकार्जुन खरगे को भारत की ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल की भी याद दिलाई । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से करना यह तथ्य हैरान कर देने वाला है ।

