रियलिटी शो बिग बॉस के हर चीज होती है पहले से ही स्क्रिप्टेड
भजन सम्राट अनूप जलोटा हाल ही के दिनों में एक टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 12 के वजह से चर्चा में आ गए थे। गायक अनूप जलोटा बिग बॉस 12 के रियलिटी शो में एक प्रतिभागी के तौर पर शामिल हुए थे।
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने यह बयान दिया है कि टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में जो भी चीजें होती हैं। वह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड होती हैं। उन्होंने बताया कि उनके और जसलीन के बीच उस तरह का कोई भी रिश्ता नहीं है जो बिग बॉस 12 के रियलिटी शो में दिखाया गया था।
अनूप जलोटा ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि मैं कोई संत कोई साधु नहीं हूं। जिस प्रकार से संत और साधु लीलाएं रास लीलाएं कर रहे हैं मैं उस व्यक्तित्व का मालिक नहीं हूं। मैं एक कलाकार हूं। लोगों के बीच चाहे वह देश हो चाहे विदेशी लोग हो उन लोगों के बीच मेरा एक अलग व्यक्तित्व है। हालांकि और लोगों के लिए भजन गायकों के गलत इमेज भी हैं । मेरा यह पहले से ही मानना था और इच्छा थी कि मैं बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में ना जाऊं लेकिन मुझे जसलीन के जिद के आगे झुकना पड़ा ।
बिग बॉस से रियलिटी शो में मुझे जसलीन के साथ बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के रूप में देश की जनता के सामने प्रस्तुत किया। जो मुझे कतई भी बर्दाश्त नहीं था लेकिन मुझे बिग बॉस के रियलिटी शो में जिस प्रकार से स्क्रिप्ट दी गई थी मुझे उसके अनुसार ही कार्य करना था। उन्होंने इस रिश्ते को नकारते हुए कहा कि मेरे और जसलीन के बीच बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड जैसा कुछ भी नहीं है। मेरी यह आत्मीय इच्छा है कि मैं जसलीन के पिता के साथ उसका कन्यादान करूँ।
जलोटा ने जसलीन के बारे में बताया कि उन्हें पूरी तरह से पता है कि जसलीन एक अभिनेत्री भी है। वह बी ग्रेड की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और वह फिल्म में उनके पिता नहीं बनाई थी। उसने कहा कि उनको इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने अपने बारे में यह कहा कि वह अपने गुरुकुल में सभी को मुफ्त में शिक्षा देते हैं और उन्हें इस बात से कोई लेना देना नहीं होता की उसका पिछला समय कैसा रहा।


