भारत में जारी है ठंड का कहर, यहां मिलेगी शीतलहर से राहत, पढ़िये खबर
इस समय पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, इन सबके बीज कड़ाके की ठंड से जूझ रहे उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। जहां मौसम विभाग की मानें तो अब उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का सिलसिला थम गया है। जहां आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले चार दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों को शीतलहर से राहत रहेगी। जिससे लोग राहत की सांस ले सकेंगे।
यह रहेगा घना कोहरा
हालांकि, बात करें अगर यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में आज यानी 11 जनवरी को घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही, इन राज्यों में आज कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज दिल्ली में घने कोहरे से मामूली राहत है। अगर 12 जनवरी की बात करें तो दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। जहां इसी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। हालांकि, 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
लखनऊ में जाएगा इतना तापमान
वहीं, अगर देखा जाए तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही लखनऊ में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। जहां ऐसे मे लोगो को सावधान रहने की जरूरत है।

