सीओए ने मुंबई इंडियंस को अमेरिका में क्रिकेट खेलने से किया मना
आईपीएल 2019 की विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने हाल ही में अमेरिका में क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की थी मगर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई प्रशासकों की समिति सीओए ने टीम को वहां पर खेलने की इजाजत देने से मना कर दिया। आईपीएल के इतिहास में गौर करें तो मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा सफल टीम बन कर सामने आई है। मुंबई इंडियंस ने 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किए हैं। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है। जिसने धोनी की कप्तानी में तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। सीओए के इस फैसले के बाद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी खेलने बाहर नहीं जा पाएगी।
रिवेन्यू भी शेयर करने को तैयार थी टीम
मुंबई इंडियंस की टीम अमेरिका में क्रिकेट मैच खेले जाने के बाद आने वाले रिवेन्यू को भी शेयर करने को तैयार थी। दरअसल आईपीएल क्लॉज़ के मुताबिक यदि कोई टीम बाहर के देश पर फ्रेंचाइजी मैच खेलने जाती है तो उसे मिलने वाले रेवेन्यू का हिस्सा शेयर करना पड़ेगा। मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट को इसमें कोई आपत्ति नहीं थी मगर उसके बावजूद भी सीओए ने उन्हें अनुमति प्रदान करने से मना कर दिया।
प्रमोशनल मैच खेलने का था उद्देश्य
मुकेश अंबानी की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के द्वारा अमेरिका में प्रमोशनल मैच खेलने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसका उद्देश्य मुंबई इंडियंस की फैन फॉलोइंग को बढ़ाना था। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम यह चाहती थी कि यूएसए में क्रिकेट मैच खेले जाने से वहां पर क्रिकेट जैसे खेल को प्रोत्साहन मिलेगा। वहां के लोगों को भी अपने स्टार खिलाड़ियों के करीब आने का मौका मिलेगा। इसके अलावा टीम का उद्देश्य विदेशों में बाजार खड़ा करने का भी था। मगर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति सीओए इसकी अनुमति देने से ही मना कर दिया।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



