चेन्नईCricket Featured Article Sports 

जीत की हैट्रिक लगाने के बाद भी अपना विजय रथ बरकरार रखने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल की मौजूदा विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने जीत का विजय रथ आगे बढ़ाने के लिए उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक आईपीएल 2019 के तीन मैचों में से अपने सभी मैच जीते हैं। आज उसका सामना रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियन से होगा।

चेन्नई और मुंबई की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे के आमने सामने होंगी। जहां एक और चेन्नई ने अपने सभी मैच जीते हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को 3 में से केवल एक ही मैच में जीत नसीब हुई है। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को किंग्स इलेवन पंजाब से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग इस समय अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ शानदार फॉर्म में है।

बात अगर चेन्नई की टीम की की जाए तो पिछले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने जिस तरह की बल्लेबाजी की थी, उससे विपक्षी टीम के लिए खतरा पैदा होना जाहिर है। महेंद्र सिंह धोनी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उसके अलावा टीम में शेन वॉटसन अंबाती रायडू केदार जाधव और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज हैं। इनमें से किन्ही दो बल्लेबाजों का चल जाना भी मुंबई इंडियंस के लिए खतरा पैदा कर सकता है। आलराउंडर की बात करें तो उसकी जिम्मेदारी ड्वेन ब्रावो शेन वॉटसन संभालेंगे। वहीं स्पिन में रविंद्र जडेजा का खेलना बिल्कुल तय है।

वहीं अगर मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस की उस हिसाब से अपना प्रदर्शन नहीं दिखा पाई है जैसे उसकी टीम है। बल्लेबाजी में केवल दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अच्छी बल्लेबाजी की है। रोहित शर्मा और किरान पोलार्ड जैसे बल्लेबाजों का बल्ला अभी तक खामोश रहा है। गेंदबाजी की कमान लसिथ मलिंगा ने संभाली मगर वह भी कमाल नहीं दिखा पाए ऐसे में गेंदबाजों के ऊपर भी दबाव है।

Summary
Description
आईपीएल की मौजूदा विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने जीत का विजय रथ आगे बढ़ाने के लिए उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक आईपीएल 2019 के तीन मैचों में से अपने सभी मैच जीते हैं।
Author
Publisher Name
INDIA ALIVE
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment