Cricket Featured Article 

आरसीबी ने डेढ़ करोड़ में खरीदा,16 साल का ‘प्रयास’

दोस्तों, शोहरत और सफलता कभी उम्र देखकर नहीं आती। वह हमेशा आपके टैलेंट से आती है और यह बात सटीक बैठती है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ‘प्रयास रे बर्मन’ पर। जी हाँ दोस्तों, उनको आरसीबी ने डेढ़ करोड़ में खरीदा है है और उन सारी बातों के अलावा सबसे ख़ास बात ये है की वे अभी सिर्फ 16 साल के है। वो आईपीएल खेलने वाले, सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। आईपीएल खेलने के साथ-साथ वे बोर्ड की परीक्षा भी दे रहे हैं। प्रयास कॉमर्स स्टूडेंट है और उन्होंने कुछ समय पहले ही इकोनॉमिक्स का एग्जाम दिया है। वे कोलकाता के कल्याण पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।

प्रयास अपने सपने और पढ़ाई, के बीच तालमेल बना कर चल रहे हैं। उनके पिताजी के अनुसार स्टार्टिंग में वह थोड़ा नर्वस था, लेकिन अब वह अपनी पढ़ाई और क्रिकेट दोनों के बीच तालमेल बना कर चल रहा हैं। उनके इस कठिन समय में उनकी टीम भी उनका साथ दे रही है। उनके डेब्यू मैच में उन्होंने बिना विकेट लिए 56 रन दिए। सिलेक्शन की खबर सुनने के बाद रिश्तेदार और दोस्त उनको फोन करके बधाई दे रहे हैं।

प्रयास के बारे में सबसे खास बात यह है कि इस साल आईपीएल की नीलामी के दौरान आरसीबी ने उन्हें डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा था। अगर बात रिकॉर्ड की करें तो प्रयास ए लिस्ट के नौ मैचों में अब तक 11 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 4 टी-20 मैच भी खेले हैं। जिसमें वह अब तक 4 विकेट ले चुके हैं। प्रयास बंगाल के लिए खेलते हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में घरेलू क्रिकेट में उनके उम्दा प्रदर्शन के बाद ही आरसीबी ने उन्हें खरीदा था।

प्रयास के बारे में आपकी क्या राय है, हमे कमेंट बॉक्स में जरूर लिख कर भेजे।

Summary
आरसीबी ने डेढ़ करोड़ में खरीदा,16 साल का 'प्रयास' - India Alive
Article Name
आरसीबी ने डेढ़ करोड़ में खरीदा,16 साल का 'प्रयास' - India Alive
Description
प्रयास अपने सपने और पढ़ाई, के बीच तालमेल बना कर चल रहे हैं। उनके पिताजी के अनुसार स्टार्टिंग में वह थोड़ा नर्वस था| इस समय टीम भी उनका साथ दे रही है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment