Breaking News health News Security 

एम्स की इमारत में लगी आग पर पा लिया गया काबू

दिल्ली के प्रसिद्ध अस्पताल एम्स की इमारत मेंअचानक इमरजेंसी वार्ड के पास आग लग गई। शनिवार को शार्ट सर्किट के कारण यह आग  पांचवी मंजिल तक फैल गई।भयानक रूप से लगी इस आग पर कई घंटो बाद काबू पाया गया।

राहत और बचाव के कार्य में एनडीआरएफ की दो टीमों के 80 जवानों को लगाया गया है।दरअसल यह आग दूसरी बार भड़की थी। शुक्रवार को यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से पहली और दूसरी मंजिल तक लगी थी।लेकिन शनिवार तक आग भयानक रूप लेते हुए पांचवी मंजिल तक पहुंच गई।

जरूर पढ़ें-भूटान में प्रधानमंत्री का शानदार स्वागत

एम्स की इमारत के ट्रामा सेंटर में लगी थी आग

यह आग ट्रामा सेंटर में लगी थी। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल की 34 गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हुई थी।शार्ट सर्किट के बाद शुक्रवार को लगी इस आग पर काबू पा लिया गया था। परंतु एसी का कंप्रेसर फटने से आग अचानक पांचवी मंजिल तक पहुंच गई।

दूसरी बार आग भड़कने के बाद जनरल वार्ड को सुरक्षित खाली करा लिया गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के कारण किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की कोई हताहत नहीं पहुंची। उन्हें सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया।इस पूरी घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी वहां मौजूद रहे।

आपको बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली भी एम्स में भर्ती हैं।  उनके स्वास्थ्य नाजुक होने की खबर ऐम्स द्वारा दी गई।जिसके बाद उनका हालचाल जानने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मायावती सहित कई लोग पहुंचे। अरुण जेटली लंबे अरसे तक मजबूत विपक्ष के नेता के रूप में भी बने रहे।

Related posts

Leave a Comment