आशीष पांडेयNews 

आशीष पांडेय ने वीडियो जारी कर किया सरेंडर

बहुजन समाज पार्टी सांसद के बेटे आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया । इनके ऊपर फाइव स्टार होटल में पिस्तौल लहराने का आरोप था ।  इसके साथ ही उन्होंने अपने साथ हुई पूरी घटना पर एक बयान जारी कर अपनी सफाई दी ।
उन्होंने अपने बयान में यह कहा कि मैं बहुजन समाज पार्टी के नेता का बेटा हूं । जिसकी वजह से मुझे सीधे तौर पर दोषी ठहराया जा रहा है  । इस मामले में कोई भी व्यक्ति विरोधी पक्ष के द्वारा की गई कार्यों पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर रहा है ।
सरकार और सरकारी आलाकमानो द्वारा मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है कि जैसे मैं एक बहुत बड़ा मोस्ट वांटेड आतंकवादी हूं और इसके साथ ही मेरा कुछ दिनों से मीडिया के साथ ट्रायल भी किया जा रहा है ।  सरकार का यह  बर्ताव भारत देश के एक आम नागरिक के लिए उचित नहीं है ।  सरकार को दोनों पक्षों पर ध्यान देना चाहिए ।
आशीष पांडे ने अपने बयान में कहा कि उस दिन घटना स्वरूप जो भी हुआ मैं उसे नकार नहीं सकता लेकिन यह मामला अपने आप में इतना बड़ा हो गया है कि यह कहीं ना कहीं राजनीतिक मुद्दा भी बन सकता है । इसकी जानकारी मुझे 3 दिन के बाद मिली । मुझे इस बात का दुख है कि इस घटना में केवल एक पक्ष की के नजरिए से ही देखा जा रहा है दूसरे पक्ष पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है । अगर कानून चाहे तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल सकती है । जिससे यह पता चल सकता है कि उस दिन लेडीस टॉयलेट में क्या हुआ था और लेडीज टॉयलेट में कौन व्यक्ति घुसा हुआ था ।
 मैं इस बात को पूरे होशो हवास में मानता हूं कि मैंने अपनी सुरक्षा के लिए अपनी लाइसेंस गन लेकर निकला था लेकिन मैंने किसी पर बंदूक का निशाना नहीं बनाया । अगर आप वीडियो को सही से देखें तो  मेरे हाथ में जो बंदूक है वह हमेशा मेरे पीछे हैं ।  मैंने उस लड़की पर ना तो कोई अभद्र टिप्पणी की और ना ही उसे किसी प्रकार की कोई धमकी दी ।

Related posts

Leave a Comment