जल संरक्षण अभियानBreaking News Featured Article News 

जल संरक्षण अभियान के तहत भारतीय कप्तान विराट कोहली पर लगाया गया ₹500 का जुर्माना

भारत के कई इलाकों में पानी की समस्या काफी गंभीर हो गई है। बारिश ना होने की वजह से वहां पर भूमिगत जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जिसकी वजह से लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसी कारण केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल संरक्षण अभियान 1 जुलाई से शुरू किया है। इसके तहत बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अनुपम खेर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करते हुए नजर आएंगे। हालांकि जागरूकता के अभियान चलाने के बाद भी लोग पानी की बर्बादी करना कम नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अभियान की तारीफ की है। वहीं गुरुग्राम जल निगम ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर पानी बर्बाद करने के लिए ₹500 का जुर्माना भी लगा दिया है।

इस तरह हो रही है पानी की बर्बादी

आजकल ज्यादातर लोग घरों में आरो फिल्टर वाटर का प्रयोग करते हैं इस मशीन में हम पानी को प्राप्त करने के लिए काफी ज्यादा पानी का नुकसान कर देते हैं। यदि इस मशीन में 25 लीटर पानी प्राप्त करना है तो उसके लिए 75 लीटर पानी बर्बाद कर दिया जाता है। ऐसे में यह मशीन बहुत ही ज्यादा पानी की बर्बादी कर रही है। जल संरक्षण अभियान के तहत लोगों को यह समझाया जा रहा है कि आखिर पानी कितनी अमूल्य निधि बन गई है। देश के कई हिस्से ऐसे हैं जहां पर लोगों के लिए पीने तक का पानी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाता है।

अगर हम पंजाब की बात करें तो यहां पर रोजाना डेढ़ करोड़ लीटर पानी बर्बाद होता है। लखनऊ मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में भी सरकारी एजेंसियां आरो से ही पानी को साफ कर लोगों तक पहुंचाती हैं। इतनी पानी की बर्बादी के बाद भी लोगों में आरो की डिमांड बढ़ रही है। क्योंकि पानी साफ करने वाली मशीनें बेचने वाली कंपनियों ने लोगों में पानी की अशुद्धियों को लेकर डर का माहौल बना दिया है।

Summary
जल संरक्षण अभियान के तहत भारतीय कप्तान विराट कोहली पर लगाया गया ₹500 का जुर्माना
Article Name
जल संरक्षण अभियान के तहत भारतीय कप्तान विराट कोहली पर लगाया गया ₹500 का जुर्माना
Description
जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 1 जुलाई से जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment