कामनवेल्थ गेम्स 2022ः बैडमिंटन टीम का शानदार आगाज, भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से हरायाNews Sports Trending 

कामनवेल्थ गेम्स 2022ः बैडमिंटन टीम का शानदार आगाज, भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से हराया

जैसा कि इस बार कामनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज हो चुका है। जहां गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। वहीं, क्रिकेट में भले ही टीम इंडिया शानदार खेल का प्रदर्शन नहीं दिखा सकी लेकिन बाक्सिंग में शिव थापा प्री सेमीफाइल में अपनी जगह बना ली। तो वहीं, कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। जहां बैडमिंटन में भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से हराकर परास्त कर दिया और भारतीय टीम ने जीत हासिल की।

भारत की है यह दूसरी जीत

जानकारी के लिए बता दें कि कामनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ यह लगातार दूसरी जीत है। गायत्री गोपीचंद-त्रिशा जॉली ने महूर शहजाद और गजाला सिद्दिकी की जोड़ी को 21-4, 21-5 से परास्त कर दिया। इसके बाद के श्रीकांत ने पाकिस्तानी खिलाड़ी मुराद अली को मात दी। वहीं, पीवी सिंधु ने शेहजाद के खिलाफ पहला गेम 21-7 के अंतर से अपने नाम किया। बैडमिंटन के पांचों मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को परास्त कर 5-0 से बढ़त बना ली।

खास बात

वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला हॉकी टीम ने भी जीत के साथ आपना खाता खोला। अपने पहले ही मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने जबरदस्त खेल दिखा डाला। घाना के खिलाफ भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 5-0 की एकतरफा जीत हासिल की। बता दें कि भारत को हॉकी में भी पदक की उम्मीद बढ़ गई। आगे भी महिला टीम को ऐसे ही प्रदर्शन बरकरार रखना होगा।

ये पहुंचे सेमाफाइनल में

हालांकि, कामनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार दिखा। जहां स्वीमिंग में भी भारतीय स्विमर श्रीहरि नटराजन सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीहरि नटराजन अब पदक से बस एक कदम और दूर है। उन्होंने पुरुष मुकाबलों में 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत के साथ होने है दो मुकाबले

दूसरी ओर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की। जहां टीम इंडिया के बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज की। जिस कारण भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। अभी भारत को अपने दोनों मुकाबले पाकिस्तान और बारबाडोस के खिलाफ खेलने भी हैं।

Related posts

Leave a Comment