भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कल लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए बैठक की गई थी। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल अब यह इंतजार खत्म हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी की ओर से 2 राज्यों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा चुकी है।
अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची हुई जारी –
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिन दो राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है दरअसल वे दो राज्य अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश के लिए 54 सीट के उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं तो वहीं आंध्र प्रदेश के लिए 123 सीटों के नाम जारी किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर कल देर शाम तक बैठक हुई जिसमें इन नामों पर मोहर लगी थी।
भारतीय जनता पार्टी की चुनावी बैठक में कल पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए जिनमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए इन दो राज्यों के अलावा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है जो आने वाले दिनों में जल्द से जल्द कर दी जाएगी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश में और गठबंधन के खिलाफ किन-किन उम्मीदवारों को उतारा जाएगा यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Description
भारतीय जनता पार्टी की ओर से 2 राज्यों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा चुकी है।
Author
भारतीय जनता पार्टी की ओर से 2 राज्यों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा चुकी है।
Publisher Name
SOMENDRA SINGH
Publisher Logo


