सेवानिवृत्त न्यायाधीशBreaking News Trending 

देश के पहले लोकपाल होंगे यह सेवानिवृत्त न्यायाधीश

लोकपाल विधेयक का नाम तो आप लोगों ने बखूबी सुना होगा क्योंकि दिल्ली के जंतर मंतर पर अन्ना हजारे के द्वारा इसे हवा दी गई थी। भ्रष्टाचार को खत्म करने  और लोकपाल विधेयक को लाने के लिए अन्ना हजारे ने राष्ट्रीय स्तर पर अनशन किया था, और अब उनके अनशन का सपना साकार होने जा रहा है। क्योंकि कल देश के पहले लोकपाल के रूप में एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की घोषणा होने जा रही है, तो चलिए जानते हैं, कौन हैं वह सेवानिवृत्त न्यायाधीश जो देश के पहले लोकपाल बनेंगे।
पीसी घोष होंगे देश के पहले लोकपाल –
भारत के पहले लोकपाल के रूप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज रह चुके पिनाकी चंद्र घोष शपथ लेंगे। काफी लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा लोकपाल के नाम पर मुहर लगा दी है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कल कर दी जाएगी। काफी लंबी मांग के बाद 2013 में लोकपाल व लोकायुक्त विधेयक पास किया गया था जबकि 16 जनवरी 2014 को लोकपाल विधेयक लागू कर दिया गया था, लेकिन लोकपाल की नियुक्ति पर लगातार संशय बना रहा और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की गई कि आखिर लोकपाल की नियुक्ति में इतनी देरी क्यों हो रही है ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस मामले में जवाब-तलब भी किया था। हालांकि मोदी सरकार अब लोकपाल के नाम की घोषणा कर चुकी है और  भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भी लोकपाल विधेयक को अंतिम रूप दे दिया गया है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव सर पर है और केंद्र सरकार ने लोकपाल के नाम की घोषणा करके एक नया मास्टर स्ट्रोक मारा है अगर राजनीतिक पंडितों की मानें तो या भारतीय जनता पार्टी के लिए यह मास्टर स्ट्रोक बहुत ही सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा, क्योंकि कांग्रेस सरकार में यह विधेयक केवल पास ही हुआ था लेकिन इस को अंतिम रूप देने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी को ही जाएगा।।
Summary
Description
who-will-be-first-lokpal-of-india
Author
Publisher Name
somendra singh
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment