हरियाणा के मेयर चुनाव में भाजपा का हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा हुआ फिस्स
राजस्थान , छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में जबरदस्त हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा नगर निगम चुनाव में एक नया खेल खेलना शुरू कर दिया है । भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा नगर निगम चुनाव में जातिवाद का झंडा उठा लिया है । हरियाणा में प्रथम बार मेयर के चुनाव सीधे तौर पर हो रहे हैं । इसमें भाजपा अपने पार्टी के सिद्धांतों से समझौता करने पर भी उतर आई है । हरियाणा के मेयर चुनाव में भाजपा ने करनाल में मेयर का चुनाव जीतने के लिए जातिवाद का खेल खेला । इसके साथ ही मेयर पद के उम्मीदवार रेनू बाला गुप्ता की तरफ से इसके अनेक प्रकार से विज्ञापन भी दिए गए ।
हरियाणा के मेयर चुनाव में भाजपा का हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा हुआ फिस्स
हरियाणा के मेयर चुनाव में भाजपा सरकार के द्वारा एक नारा दिया गया । यह नारा था हरियाणा एक और हरियाणवी एक । यह नारा नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए बहुत प्रभावी नहीं हो पाया । जहां भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की बात करती है । वहां अब भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में मेयर चुनाव के लिए जातिवाद के तरीके को अपनाना शुरू कर दी लेकिन इसके बावजूद भी हरियाणा के मेयर चुनाव में इसका बहुत बड़ा फायदा देखने को नहीं मिला । वहीं हरियाणा के मतदाता और आम आदमी भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए इस प्रयास की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं ।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनीतिक नेता व कार्यकर्ता तीनों राज्यों में हार के बाद हरियाणा सरकार और प्रदेश में अपनी साख बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं । भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्साहवर्धन लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कर रहे हैं ।
हरियाणा के मेयर चुनाव में रेणु बाला जी ने जमकर सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया का उपयोग करते हुए विज्ञापन किया । इस विज्ञापन में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर और उसके बाद बीच में सीएम मनोहर लाल खट्टर जी की तस्वीर और सबसे नीचे ररेणु बालाजी की फोटो लगी हुई है । विज्ञापन में रेणु जी ने इस बात को स्पष्टता उल्लेखित किया है कि 52 साल में हरियाणा को पहला पंजाबी मुख्य मंत्री मिला अगर आज गलती की तो 60 साल में फिर ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर



