पाकिस्तानInternational Affairs News Trending 

चीनी नागरिक पाकिस्तान में जाकर बढ़ा रहे वेश्यावृति

पाकिस्तान हमेशा से ही सुर्खियाँ बटोरते रहता है कभी आतंकवाद के मामले में तो कभी भूखमरी के मामले में तो कहीं आन्तरिक संघर्ष को लेकर आता है। ऐसे में इस देश की अर्थव्यवस्था कुछ खास संभलती नहीं दिखाती देती है। पाकिस्तान का मित्र राष्ट्र चीन उसे आर्थिक सहायता प्रदान करता है बदले में उससे अपना उल्लू सीधा करता है। चीन पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति करवा के उसे जंग के लिए उकसाता है। कभी-कभी आप जिनके क्षत्र तले होते हैं वो ही आपका इस कदर शोषण करने लगते हैं कि आप उनके सामने कुछ कह भी नहीं सकते बस चुप चाप उसको बर्दाश्त कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है वर्तमान में पाकिस्तान की महिलाओं के साथ, जो कि चीनीयों से पीड़ित हैं।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत के हेज शहर में अधिकारियों ने अवैध रूप से संचालित शादी कराने वाले केंद्रों को बंद कराने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। ऐसा पता चला है कि इन केंद्रों में चीनी पुरुषों को पाकिस्तानी महिलाओं से मिलाया जाता है वह विवाह के नाम पर उनसे वैश्यावृत्ति करवाते हैं। बताया जा रहा है कि चीन की पुलिस ने देश में अवैध रूप से चलाए जा रहे मैरिज सेंटर्स और दलालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस यह करवाई उन मैरिज सेंटरों के लिए कर रही है जो शादी का प्रलोभन देकर पाकिस्तान की महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए चीन में ला रहे थे।

चीन के कई पुरुषों और पाकिस्तानी महिलाओं के शादी समारोह के वीडियो भी सामने आ रहे हैं और ये दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो शानदोंग में बनाए गए हैं। पिछले हफ्ते पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज ने कुछ तस्वीरें दिखाईं जिससे यह साबित हो सका है। इन तस्वीरों में पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित एक अवैध शादी केंद्र के कमरों में छह चीनी पुरुषों के साथ दो नाबालिग लड़कियों समेत छह स्थानीय महिलाएं दिखाई दी हैं। केंद्र संचालक ने बताया कि वह इन परिवार वालों को प्रलोभन देकर फुसलाते हैं और देह व्यापार करवाते हैं। वह उनका विवाह चीनी पुरुष से कराते हैं ताकि वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे(सीपीईसी) के तहत पाकिस्तान में निवेश करें।

पाकिस्तान में सीपीईसी की 2013 में आई तभी से चीनी नागरिक पाकिस्तान में विभिन्न परियोजनाओं में संलग्न हैं और रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। चीन के स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार हेज में विवाह कराने के लिए अवैध रूप से चल रहे दो केंद्रों में फरवरी माह में छापे मारे गए। ये केंद्र स्थानीय पुरुषों को पाकिस्तानी महिलाओं से मिलाने के लिए उनसे एक लाख युआन यानी कि तककरीबन दस लाख रुपये तक वसूले जाते थे।

Summary
चीनी नागरिक पाकिस्तान में जाकर बढ़ा रहे वेश्यावृति
Article Name
चीनी नागरिक पाकिस्तान में जाकर बढ़ा रहे वेश्यावृति
Description
ऐसा पता चला है कि इन केंद्रों में चीनी पुरुषों को पाकिस्तानी महिलाओं से मिलाया जाता है वह विवाह के नाम पर उनसे वैश्यावृत्ति करवाते हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment