ताबड़तोड़ एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर की जमीन एक ऐसी स्रोत बन गई है जो आतंकवादियों को सीधे उनके खुदा से मिलवा रही हैं और इस काम को बखूबी से किया है भारतीय सेना के जवानों ने । जम्मू कश्मीर में इन दिनों ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए जा रहे हैं । दक्षिण कश्मीर के बारामुला और त्राल में सुरक्षाबलों के द्वारा आतंकियों के मार गिराए जाने के बाद भारतीय सेना की सुरक्षा बलों ने अब उत्तरी कश्मीर की तरफ अपना रुख किया है ।
उत्तरी कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों ने अपने अभियान को तेज कर दिया है । उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकियों के खिलाफ की किए गए अभियान में एनकाउंटर किया गया । जिसमें की सुरक्षा बलों को बेहद सफलता मिली है । अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई और उस मुठभेड़ में लगभग 2 आतंकी मार गिराए गए हैं । गौरतलब है कि इससे पहले भी घाटी में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली थी । जब सुरक्षाबलों ने तकरीबन दो अलग-अलग जगह मुठभेड़ में लगभग 8 आतंकी मार गिराए थे ।
भारतीय सेना के जवानों को सोपोर के पजलपोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी । सुरक्षाबलों ने वहां पर अपनी पहुंच जारी करते हुए आतंकियों के ठिकाने को अपने नियंत्रण में लेना शुरू किया । जिसके वजह से आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी । इसके पश्चात जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया । दोनों तरफ जबरदस्त जारी होने की वजह से लगभग 2 आतंकी ढेर हो गए और कई आतंकी घायल भी हो गए ।
गौरतलब है कि इस मुठभेड़ में 1 जवान को भी भारत देश ने खो दिया है । जवान को फायरिंग के दौरान की गोली लगी थी बाद में उसे अस्पताल ले जाते वक्त उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।
जम्मू कश्मीर में आतंक और आतंकवादियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहे हैं । जिसमें से सेना के ऑपरेशन में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स , पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन के जवान लगातार दिन प्रतिदिन मोर्चा ले रहे हैं । गांव वाले इलाके को सुरक्षाबलों ने सुरक्षा की दृष्टि से खाली करा दिया है और हालात को देखते हुए स्कूल और कॉलेज भी बंद करा दिया गया है । इसके साथ ही सभी प्रकार के डिजिटल सेवा को भी बंद कर दिया गया है ।

