नायडू ने किया डिजाइन फाइनल , आंध्र प्रदेश विधानसभा की बिल्डिंग स्टैचू ऑफ यूनिटी से ज्यादा ऊंची होगी ।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राजनीति महत्वाकांक्षा सिर्फ देश भर में एंटी – भाजपा गठबंधन का विस्तार करके और सीबीआई को राज्य में प्रवेश से रोकने तक ही सीमित नहीं है । अब उन्होंने कहा है कि अमरावती में प्रस्तावित आंध्र प्रदेश विधानसभा की बिल्डिंग विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से 68 मीटर ज्यादा ऊंचाई तक बनेगी । एक बार तैयार होने के बाद यह देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी । हम आपको बता दें कि स्टैचू आफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर बनाई गई है ।
आंध्र प्रदेश विधानसभा की बिल्डिंग स्टैचू ऑफ यूनिटी से ज्यादा ऊंची होगी
मुख्यमंत्री नायडू ने आंध्र प्रदेश विधानसभा की बिल्डिंग का डिजाइन लगभग आखरी दौर तक पूरा कर लिया है । जिसमें कुछ छोटे परिवर्तन करके इसका ब्लूप्रिंट राज्य सरकार यूके बेस्ड नार्मा फास्टर्स आर्किटेक्टस को दे दी जाएगी । आंध्र प्रदेश विधानसभा की बिल्डिंग में तीन मंजिलें तैयार की जाएगी और एक 250 मीटर ऊंचा आसमान को छूता हुआ टावर भी लगाया जाएगा । मुख्यमंत्री नायडू ने उस समय यह घोषणा की थी । जब स्टैचू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में ( कथित 201 मीटर ऊंची ) भगवान राम की प्रतिमा तैयार करने के बारे में बयान दिए थे ।
कर्नाटक सरकार भी मां कावेरी की प्रतिमा 125 फीट ऊंची बनवाने की तैयारी में है । राज्य मंत्री पी नारायण ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायडू द्वारा प्रस्तावित आंध्र प्रदेश विधानसभा की बिल्डिंग का ढांचा किसी उल्टे लिली के फूल जैसा तैयार होने पर लगेगा । सरकार इसके लिए नवंबर में टेंडर निकाल कर आगे की प्रक्रिया 2 साल में पूरी करने का लक्ष्य रखेगी । इसमें दो गैलरीज तैयार की जाएंगी जिसमें एक की लंबाई 80 मीटर तो वहीं दूसरी की लंबाई 250 मीटर में तैयार की जाएंगी । यहां से अमरावती शहर की झलक आसानी से लोगों को देखने को मिल सकता है ।
पी. नारायण ने बताया है कि मुख्यमंत्री नायडू ने इसमें कुछ बदलाव करने को कहा है इसके बाद अगले कुछ दिन में उसका भी मॉडल तैयार कर दिया जाएगा । मुख्यमंत्री नायडू ने आंध्र प्रदेश विधानसभा की बिल्डिंग की पांच अन्य इमारतों के मॉडल भी तैयार कर दिए हैं । उन्होंने यह भी बताया है कि सीआरडीए अधिकारियों को टेंडर का ड्राफ्ट तैयार करने के आदेश भी दिए जा चुके हैं ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

