राजस्थान चुनाव : इस चुनाव में सारे मुद्दे को छोड़कर संत और फकीर में हो रही है चुनावी लड़ाई।
राजस्थान चुनाव, पाकिस्तान बॉर्डर से दूर 200 किलोमीटर राजस्थान के पोखरण में इन दिनों चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है । यह वही जगह है । जहां पर भारत ने न्यूक्लियर टेस्ट प्रारंभ किया गया था । यहां पर एक रेडियोधर्मी चुनावी सरगर्मी हो रही है । रेगिस्तान के लगभग सबसे आखरी किनारे पर बनी इस विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के यहां आने की तैयारी हो रही है । राहुल गांधी 26 नवंबर को यहां आ सकते हैं । राहुल गांधी यहां चुनाव प्रचार-प्रसार करके कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सफल होने के लिए वोट मांगेंगे ।
राजस्थान चुनाव
इस विधानसभा क्षेत्र में संत और फकीर के बीच मुकाबला हो रहा है । जहां भाजपा ने संत महंत प्रताप पुरी को यहां से टिकट दे दिया है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में मुस्लिम धार्मिक नेता गाजी फकीर के बेटे सलीम मोहम्मद को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है । सलेह मोहम्मद कांग्रेस के टिकट पर 2008 में यहां से चुनाव में सफलता हासिल किए थे । हालांकि वह राजस्थान चुनाव 2013 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार शैतान सिंह से चुनाव में पराजित हुए थे ।
राजस्थान चुनाव : विधानसभा का क्षेत्र सिंधी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं और सलेह मोहम्मद के पिता गाजी फकीर का यहां काफी वर्चस्व है । एक धार्मिक लीडर होने के नाते गाजी फकीर का अपने समुदाय पर पूरा पकड़ है । यहां तक की सीमा की दूसरी तरफ भी उनका प्रभाव बहुत अच्छा है । सलेह मोहम्मद ने कहा कि भाजपा पोखरन में सांप्रदायिक फूट पैदा करने का प्रयास कर सकती हैं लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे । यहां पर हिंदू और मुस्लिम के बीच प्रेम और सद्भावना हमेशा रहता है और हम दोनों के समर्थन से चुनाव में सफलता हासिल करेंगे ।
राजस्थान चुनाव, दूसरी तरफ भाजपा से महंत प्रताप पुरी बाड़मेर के तारतारा संप्रदाय के मुख्य पुजारी हैं । उनके बाड़मेर और जैसलमेर क्षेत्र में बहुत अनुयायी हैं । राजपूत परिवार से आने वाले महंत प्रताप पुरी का राजपूत परिवार पर भी अच्छी पकड़ है । यह अग्निप्रभावी साधु खुद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह अपने को समझते हैं । वह यहां के लोगों के बीच हिंदुत्व एजेंडा को लेकर बहुत प्रचलित हैं । वह कहते हैं कि कांग्रेसी चुनाव को संप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर सकती है लेकिन मैं यहां के लोगों को एक करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा । मैं लोगों के कल्याण और फायदे के लिए हमेशा काम करता हूं और करता रहूंगा ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

