छुट्टी के दिन भी गृह मंत्रालय पहुंचे अमित शाह, की बैठकें
दूसरी बार केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मंत्रालय में इस बार कई तरह के परिवर्तन किए गए थे। पूर्व बीजेपी अध्यक्ष रह चुके अमित शाह को पहली बार कैबिनेट में जगह दी गई और उन्हें गृह मंत्रालय का भार सौंपा गया। पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अब गृह मंत्री हो गए हैं। बुधवार को मंत्रालय में उनका पांचवा दिन था। सभी जगह ईद की छुट्टी थी। मगर छुट्टी होने के बावजूद भी अमित शाह मंत्रालय में अपने दफ्तर पहुंचे। वहां पर उन्होंने अधिकारियों को लेकर कई बैठकें कीं। अमित शाह लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। पिछले 4 दिनों में वह जम्मू कश्मीर को लेकर तीन बैठकें कर चुके हैं। अमित शाह जम्मू कश्मीर से धारा 370 और आर्टिकल 35a पर काफी सख्त हैं।
एक्शन में है अमित शाह
जब से अमित शाह ने गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाला है। तब से वह लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। 3 जून को उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा को लेकर एक बैठक की जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ-साथ आईबी और रॉ के चीफ भी मौजूद रहे। इसके अलावा अमित शाह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से ही मिले और उन्होंने जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा की खबर यह आ रही थी कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35a हटाने के लिए कोई विशेष कदम उठा सकती है। मगर फिलहाल मंत्रालय ने इस बात को नकार दिया है।
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के साथ भी बैठक की थी। जिसमें उन्होंने देश के सामान्य मुद्दों की समस्याओं पर चर्चा की। जिनमें से पेट्रोल की बढ़ती कीमतें जैसे मुद्दे थे। उन्होंने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जाहिर की। दरअसल इस बार 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में अमित शाह के सामने अमरनाथ यात्रा के यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना एक बड़ी चुनौती है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।


