एक व्यक्ति ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अच्छी बियर का इंतजाम करने की मांग की
तेलंगाना में एक व्यक्ति ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से एक अजीब तरह की मांग रखी है। एक व्यक्ति ने पत्र लिखकर के चंद्रशेखर राव से उसके फेवरेट ब्रांड की बियर उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र में कहा है कि तेलंगाना के उसके जिले में उसके फेवरेट ब्रांड की बियर उपलब्ध नहीं है। अत: वह मुख्यमंत्री से इस बात की गुजारिश करता है कि मुख्यमंत्री उसके जिले में उसके फेवरेट ब्रांड की बियर उपलब्ध करवाएं। यह एक बहुत ही अजीब मामला है हम आपको इस मामले के बारे में विस्तार से बताएंगे।
इस तरह से की शराब की मांग
दरअसल तेलंगाना देश के उन राज्यों में शामिल किया जाता है। जहां पर शराब की काफी खपत होती है। ऐसे में तेलंगाना के जगतियाल जिले में हाल ही में स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं। अधिकारियों ने बैलट बॉक्स को जब चेक किया तो बैलट बॉक्स के अंदर वोटों की पर्ची के साथ एक खत भी निकला जो कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नाम पर था। खत लिखने वाले व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताया था। मगर उसने खुद को जगतियाल जिले का निवासी बताया था। उसका कहना था कि उसके जिले को करीमनगर जिले में मिला दिया जाए। इसका कारण उसने ऐसा बताया जिसे जानकर अधिकारी हैरान रह गए।
कारण बताते हुए उस शख्स ने खत में लिखा था कि उसके बगल वाले जिले करीमनगर जिले में उसके फेवरेट ब्रांड की शराब की अच्छी सप्लाई की जाती है। जबकि उसके जगतियाल जिले में उसकी फ्रेंड फेवरेट ब्रांड की शराब उपलब्ध नहीं हो पाती। इसलिए उसने मुख्यमंत्री से यह गुजारिश की कि या तो उसके जगतियाल जिले में फेवरेट ब्रांड की शराब उपलब्ध करवाई जाए या फिर उसके जिले को बगल वाले करीमनगर जिले से जोड़ दिया जाए। ताकि इस तरह की मांग करने वाले कई लोगों को उनके फेवरेट ब्रांड की शराब उपलब्ध हो पाए।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।

