अमित शाह ने उमा भारती को दी बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव 2019 बिल्कुल नजदीक आ गया है और इसी बीच खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा उमा भारती को एक ऐसा पद दिया गया है जो कि कई मायनों में महत्वपूर्ण रूप से देखा जा रहा है। जी हां अमित शाह के द्वारा उमा भारती को बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जेपी नड्डा ने दी जानकारी –
भारतीय जनता पार्टी की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता करके बताया कि “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के द्वारा सुश्री उमा भारती जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है।” भारतीय जनता पार्टी की ओर से उठाया गया यह कदम कई मायनों में महत्वपूर्ण रूप से देखा जा रहा है।
क्योंकि इन दिनों कांग्रेस जहां पर प्रियंका गांधी को मैदान में उतारकर राजनीति का पासा पलटना चाहती है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की कुर्सी पर उमा भारती को ही बैठा दिया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उठाया गया यह कदम उसके लिए फलीभूत हो सकता है, क्योंकि जहां एक ओर पार्टी महिलाओं के विकास की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर निर्मला सीतारमण और अब उमा भारती का उदाहरण देकर पार्टी वोटरों को बखूबी लुभा सकेगी। और उदाहरण भी पेश कर सकेगी कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान में हमेशा आगे रहती है जिसका वह अपनी पार्टी में भी समर्थन करती है।
गौरतलब है कि उमा भारती वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री हैं। उमा भारती को पेयजल एवं जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री पद का कार्यभार सौंपा गया है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Description
भारतीय जनता पार्टी की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता करके बताया कि "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के द्वारा सुश्री उमा भारती जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है।" भारतीय जनता पार्टी की ओर से उठाया गया यह कदम कई मायनों में महत्वपूर्ण रूप से देखा जा रहा है।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo


