भूख के कारण भीFeatured Article health Interesting Opinion हिन्दी लेख 

भूख के कारण भी इंसान को जल्दी गुस्सा आता है

कहते है कि इंसान जब जरूरत से ज्यादा तनाव में रहता है, तब उसका स्वभाव खुद बखुद चिड़चिड़ा सा हो जाता है। जी हां जाहिर सी बात है कि अगर व्यक्ति का मन और दिमाग शांत न हो, तो उसे गुस्सा आना लाजिमी है। हालांकि गुस्सा आने की एक और वजह भी है। जिसका नाम भूख है। गौरतलब है कि भूख के कारण भी इंसान का स्वभाव काफी अशांत सा हो जाता है। जी हां एक रिसर्च के अनुसार यह पाया गया है कि भूखे इंसान को गुस्सा जल्दी आता है। अब आप खुद ही सोचिए कि अगर इंसान पूरा दिन लगातार बिना कुछ खाएं पीएं काम करता रहेगा, तो ऐसे में उसके स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव तो जरूर आएगा।

भूख के कारण भी

भूख के कारण भी..

http://आखिर क्यों अच्छे लोगो के साथ ही बुरा होता है, क्या अच्छाई का मतलब केवल दुःख झेलना होता है

वो कहते है न कि जिस तरह से मशीन को सही तरीके से चलाने के लिए उसे वक्त वक्त पर सर्विस देने की जरूरत पड़ती है। ठीक वैसे ही इंसान को शरीर को सही तरीके से चलाने के लिए और दिमाग को शांत रखने के लिए उसे आराम और खाना दोनों चीजों की जरूरत पड़ती है। इसके इलावा रिसर्च के अनुसार यह पाया गया है कि जब व्यक्ति भूखा होता है, तब उसकी अंदरूनी भावनाएं भी बदल जाती है। यहाँ तक कि उसका दुनिया को देखने का नजरिया तक बदल जाता है।

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो भूख के कारण भी इंसान का दिमाग काफी प्रभावित होता है। वैसे आप सब ने हंगरी शब्द तो जरूर सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि हैंगरी क्या होता है। दरअसल यह शब्द हंगरी और एंग्री इन दोनों को मिला कर बनाया गया है। जिसका मतलब ये है कि भूख के कारण गुस्सा आना। यही वजह है कि जब व्यक्ति फ़ास्ट रखता है, तब उसके स्वभाव, उसकी भावनाओ और बोलने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव तो जरूर आता है।

जी हां भूखा इंसान न केवल खुद को कमजोर महसूस करता है, बल्कि कुछ न खाने के कारण उसका गुस्सा भी सातवे आसमान तक पहुँच सकता है।

इंसान के स्वभाव से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
भूख के कारण भी इंसान को जल्दी गुस्सा आता है  India Alive
Article Name
भूख के कारण भी इंसान को जल्दी गुस्सा आता है India Alive
Description
गुस्सा आने की एक और वजह भी है। जिसका नाम भूख है। गौरतलब है कि भूख के कारण भी इंसान का स्वभाव काफी अशांत सा हो जाता है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment