मोटापे ने अम्मा जी बनाया और फिर घर घर में मशहूर हो गया रामकली का किरदार
इसमें कोई दोराय नहीं कि भाभी जी घर पर है टीवी का सबसे प्रसिद्ध शो है। वैसे आप सब को इस शो की एक हास्य कलाकार तो याद ही होगी। जो अंगूरी भाभी की अम्मा जी के नाम से घर घर में प्रसिद्ध हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस अभिनेत्री को इसके मोटापे ने अम्मा जी बनाया और फिर इन्हे घर घर में रामकली के नाम से प्रसिद्ध होने का मौका दिया। गौरतलब है कि इस एक्ट्रेस का नाम सोमा राठौड़ है। अब यूँ तो इन्हे देख कर ही लोगो की हंसी छूट जाती है। मगर आपको जान कर ताज्जुब होगा कि अम्मा जी पहले काफी पतली थी, लेकिन पति से तलाक होने के बाद वह तनाव में चली गई थी।

मोटापे ने अम्मा जी बनाया..
http://असल जिंदगी में शिवांगी जोशी की लाइफ से जुडी यह खास बातें जरूर जाने
जी हां पति से तलाक होने से पहले उनका वजन काफी कम हुआ करता था। बता दे कि शादी के दस साल बाद सोमा ने अपने पति से तलाक ले लिया था। जिसके बाद वह पूरी तरह से डिप्रेशन में चली गई थी। इसी दौरान उनका वजन भी बढ़ने लगा। हालांकि सोमा ने अपना वजन कम करने की बजाय इसी को अपनी ताकत बना लिया। दरअसल उनके मोटापे को देख कर ही उन्हें टीवी पर पहला शो लापतागंज करने का मौका मिला।
बता दे कि इस शो के मेकर्स एक मोटी महिला की तलाश कर रहे थे और उनकी तलाश सोमा पर जाकर खत्म हुई। बहरहाल सोमा ने इस शो में मिर्चा का किरदार निभाया था। जिसे दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने भाभी जी घर पर है शो में काम किया। इस शो से उन्हें न केवल पहचान मिली बल्कि काफी शोहरत भी मिली। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो सोमा को उनके मोटापे ने अम्मा जी बनाया और टीवी की दुनिया में एक नयी पहचान दिलाई।
फ़िलहाल वो सब टीवी के शो जीजा छत पर है में इलायची की माँ का किरदार निभा रही है। जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे है।
टीवी एक्ट्रेस के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



