अभिनेता आलोक नाथ पर फिर लगा संगीन आरोप
रुपहले पर्दे औऱ टीवी के नामी गिरामी अभिनेता आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया गया है । यह संगीन आरोप लगाने वाली डायरेक्टर और राइटर वीता नंदा है ।
गौरतलब है कि विंता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट को शेयर की है । उन्होंने इस पोस्ट में कहा है कि उन्हें आलोक नाथ के घर एक पार्टी में बुलाया गया था । आलोक नाथ की पत्नी उनकी बेहद खास दोस्त है ।
पार्टी के दिन वो शहर से बाहर थी । उन्होंने बताया कि हमारा मिलने रोज के जैसे आम था इसलिए मुझे किसी प्रकार का शक नही हुआ और हमने ऐसा कुछ कभी सोचा ही नही था । शाम होने पर उन्होंने ड्रिंक्स के लिए रिक्वेस्ट किया और ड्रिंक्स में मेरे कुछ मिला दिया । जिसके वजह से उन्हें कुछ अजीब सा महसूस होने लगा था ।
उन्होंने बताया कि रात के 2दो बजे वो पार्टी में से निकली । इसके बाद वो रात में खाली सड़क पर अकेले चलने लगी ।इसके बाद बीच रास्ते मे ही उनको रोक लिया गया । वह गाड़ी से थे और गाड़ी रोककर उन्हें घर ड्राप करने के लिए कहा । वो विश्वास करके बैठ गयी । इसके उबाद उन्होंने बताया कि उनके मुँह में शराब डाली गई थी और उनके साथ व्यभिचार किया गया । उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि उनके साथ केवल व्यभिचार ही नही किया गया बल्कि उन्हें उनके घर ले जाकर उनके साथ नृशंस व्यवहार भी किया गया । वो इस मामले को लेकर अपने दोस्तों से इस बारे में बात की मगर सभी ने उन्हें चुप रहने की सलाह दी और जिंदगी में आगे बढ़ने की हिदायत दी ।
इस मामले को लेकर आलोक नाथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने साफ साफ शब्दों में कहा है कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगो का काम है कहना । वो इस घटना से ना तो साफ साफ इनकार कर रहे है और ना ही इसको साफ तौर पर मानने को तैयार है । उन्होंने व्यभिचार मामले को लेकर कहा कि हो सकता है कि व्यभिचार हुआ हो लेकिन किसी और ने किया हो ।

